---Advertisement---

कल का मौसम 28 Jan 2026: नए पश्चिमी विक्षोभ से इन जगहों पर भयंकर बारिश, तूफान का अलर्ट, तो कई इलाकों में शीतलहर से बढ़ेगी कनकनी; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 28 Jan 2026: उत्तर भारत के कई राज्यों में भयंकर बारिश और ओलावृष्टि ने एक बार फिर ठंड को बढ़ा दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 27, 2026 6:08 अपराह्न

कल का मौसम 28 Jan 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 28 Jan 2026: उत्तर भारत के कई राज्यों में भयंकर बारिश और ओलावृष्टि ने एक बार फिर ठंड को बढ़ा दिया है। स्थिति बेहद चिंताजनक बन गई है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी ने लोगों की टेंशन बढ़ गई है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं अब खबर आ रही है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी तक भारत में एंट्री लेगा, जिसकी  वजह से भारत समेत कई जगहों पर फिर बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। यहां तक की लोग अपने घरों के अंदर ही रहने के लिए मजबूर हो गए है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 28 Jan 2026 कैसा रहने वाला है।

इन जगहों पर नए पश्चिमी विक्षोभ पर बारिश, तूफान का अलर्ट जारी

30 जनवरी 2026 की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इसके प्रभाव से 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों में छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 28 को कई जगहों पर हल्की वर्षा/बर्फबारी और कुछ जगहों पर भारी वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को 30 जनवरी की रात से प्रभावित करने की संभावना है। जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में एक बार झमाझ बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है; इसके बाद के 3 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

इन इलाकों में शीतलहर से बढ़ेगी कनकनी – कल का मौसम 28 Jan 2026

27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। 28 जनवरी को बिहार में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं की संभावना है। सिक्किम में भी 28 जनवरी को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में 29 से 31 जनवरी के दौरान और पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 से 31 जनवरी के दौरान शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 28 जनवरी को भी कुछ इलाकों में शीतलहर रहने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद इसमें 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026