---Advertisement---

कल का मौसम 28 May 2026: अगले 24 घंटे बेहद अहम! दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में तेज आंधी-तूफान के अलर्ट से बढ़ी दहशत, आईएमडी रिपोर्ट से हड़कंप

कल का मौसम 28 May 2026: अगले 24 घंटे में दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें किन इलाकों में मौसम बिगड़ने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 27, 2026 5:59 अपराह्न

कल का मौसम 28 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 28 May 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव और गर्मी से राहत मिलने वाली है। हालांकि विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी कर दिया है, क्योंकि बहुत तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अगर दिल्ली की बात करें तो दिल्लीवासियों को आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं अगर बिहार, यूपी की बात करें तो यहां भी तेज बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो विभाग ने लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 28 May 2026 कैसा रहने वाली है।

दिल्ली-हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

दिल्लीवासियों को कल से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक दिल्ली में बहुत हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक राजघाट, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पूसा, लोधी रोड, पालम, नरेला, पीतमपुरा, सफदरजंग, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कुतुब मीनार समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो विभाग ने सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला समेत कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार-यूपी में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप – कल का मौसम 28 May 2026

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, हालांकि विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही लोगों को इस दौरान घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है, ताकि आसमानी बिजली से जानमाल का नुकसान कम हो।

आईएमडी के मुताबिक आरा, बांका, अररिया, भागलपुर, बिहारशरीफ, छपरा, बोधगया, बक्सर, हाजीपुर, जमुई, खगड़िया समेत कई जगहों पर आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ तूफान की संभावना है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो विभाग ने अयोध्या, बनारस, बलिया, गोरखपुर समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

पहाड़ों पर मौसम विभाग का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 28 से 30 मई के दौरान छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को, उत्तराखंड में 28 से 30 मई के दौरान तेज तूफान और भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तारखंड में चारधाम यात्रा के बीच मौसम का मिजाज गड़बड़ाया हुआ है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 28 May 2026

मई 27, 2026

Anurag Dhanda

मई 27, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 27, 2026

CM Mohan Yadav

मई 27, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 27, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 27, 2026