---Advertisement---

कल का मौसम 3 Feb 2026: यूपी, उत्तराखंड के साथ इन राज्यों के लिए भारी अगले 24 घंटे! बारिश-तूफान के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, हरियाणा में तांडव मचाएगा शीतलहर

कल का मौसम 3 Feb 2026: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक यूपी, मध्य प्रदेश के साथ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व अन्य जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान ओलावृष्टि भी कहर मचा सकती है। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 2, 2026 6:14 अपराह्न

कल का मौसम 3 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 3 Feb 2026: फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम का बदलता रंग भी नजर आ गया है। यूपी में पूर्वांचल से पश्चिमी और अवध क्षेत्र तक इस बदलाव को महसूस किया जा रहा है। कहीं बारिश की संभावनाएं हैं, तो कहीं ठंड हवा लोगों के लिए चिंता का सबब बनी है। सुबह देर तक सड़क पर छाया घना कोहरा और शीतलहर की डबल अटैक भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है।

इसी बीच आईएमडी की ओर से पूर्वानुमान रिपोर्ट सामने आया है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल 3 फरवरी 2026 को यूपी, उत्तराखंड के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में बारिश-तूफान दर्ज की जा सकती है। कहीं जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका भी है जिसको लेकर अलर्ट जारी हुआ है। वहीं हरियाणा में शीतलहर का तांडव नजर आने की संभावना है।

यूपी, उत्तराखंड के साथ इन राज्यों के लिए भारी अगले 24 घंटे!

मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे यूपी, उत्तराखंड के साथ मध्य प्रदेश, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख जैसे राज्यों पर भारी पड़ सकते हैं। यहां के कई हिस्सों में बारिश-तूफान के साथ ओलावृष्टि दर्ज की जा सकती है। यूपी में पूर्वांचल के गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, चंदौली, वाराणसी, महोबा जैसे जिले शामिल हैं।

इससे इतर मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, गुना, ग्वालियर, दतिया, सतना, रीवा जैसे जनपदों में भी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड की बात करें तो रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, चमोली, चंपावत, बागेश्वर आदि समेत अन्य जनपदों में बारिशड-तूफान के आसार हैं। राजस्थान में भी चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़, कोटा, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, सीकर व दौसा समेत अन्य जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट है।

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा कल का मौसम 3 Feb 2026?

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में भी आगामी कल 3 फरवरी को बारिश के आसार हैं। इस दौरान सुबह सफदरगंज से लेकर चांदनी चौक, लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, नोएडा, गुरुग्राम समेत अन्य तमाम इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो दिल्ली एनसीआर में तापमान में कमी आ सकती है। बारिश और तेज हवा की स्थिति में लोगों को ठंड का अनुभव हो सकता है।

हरियाणा और पंजाब में तांडव मचाएगा शीतलहर!

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में आगामी कल शीतलहर तांडव मचा सकता है। हरियाणा के हिसार, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, जींद, कलायत, उकलाना, कुरुक्षेत्र और पानीपत जैसे इलाकों में सुबह कोहरे और शीतलहर की मार से ठंड बढ़ सकती है। पंजाब की बात करें तो यहां के अमृतसर, पटियाला, मोगा, मुक्तसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, बठिंडा और लुधियाना जैसे शहरों में शीतलहर से पारा गिरने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026