कल का मौसम 31 May 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। विभाग ने इस दौरान लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। पहाड़ों पर तो बीते कई दिनों से मौसम की आंख मिचौली जारी है। विभाग ने इस दौरान लोगों को सलाह दी है। साथ ही चारधाम यात्रियों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
दिल्ली में अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी
राजधानी में बीते दो दिनों से दिल्लीवासियों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। वहीं एक बार फिर विभाग ने तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बीते दो दिनों से हल्की बारिश औऱ हवाएं देखने को मिल रही है। अगर दिल्ली में कल का मौसम देखे तो विभाग ने राजघाट, पीतमपुरा, पूसा, सफदरजंग, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।
साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है।





