---Advertisement---

कल का मौसम 7 Dec 2025: तेज हवाओं के साथ इन राज्यों में शीतलहर से कोहराम, तो उत्तराखंड, कश्मीर में ठंड ने सैलानियों की बढ़ाई टेंशन; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 7 Dec 2025: देशभर में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में लगातार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 6, 2025 5:13 अपराह्न

कल का मौसम 7 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 7 Dec 2025: देशभर में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में लगातार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है, तो वहीं कई राज्यों में शीतलहर, तेज हवाओं के साथ घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा विभाग की तरफ से लोगों को गर्म कपड़े पहनने और घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली, यूपी, बिहार में तो मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। सुबह के वक्त घने कोहरे और तेज हवाएं कनकनी बढ़ा रहे है। हालांकि दोपहर में हल्की धूप लोगों के लिए अमृत के रूप में काम कर रही है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 7 Dec 2025 के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

तेज हवाओं के साथ इन राज्यों में शीतलहर से कोहराम

मौसम विभाग ने देशभर के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में 7 और 10-11, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 7 -8, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 7, झारखंड और ओडिशा में 7 दिसंबर को शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-30 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने तथा उसके बाद के 3 दिनों के दौरान 3-50 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, तथा इसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।अगले 3-4 दिनों में पश्चिम भारत में तापमान में 2-30 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं। देश के शेष भागों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है।

उत्तराखंड, कश्मीर में भीषण ठंड से लोगों की बढे़गी परेशानी

पहाड़ों पर ठंड का प्रकोप दिखना शुरू हो चुका है। उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक लगातार बर्फबारी की दौर जारी है। इसी बीच सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। लेकिन लगातार बर्फबारी और माइनस तापमान के कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है। अगर उत्तराखंड में मौसम की बात करें तो बद्रीनाथ, जोशीमठ, केदारनाथ, उत्तरकाशी समेत कई जगहो पर विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर कश्मीर की बात करें तो गुलमर्ग, कठुआ, कुलगाम, कुपवाड़ा समेत कई जगहों पर बर्फबारी और पाला की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026