---Advertisement---

कल का मौसम 8 May 2026: सावधान! बिहार, यूपी में तूफान के साथ भयंकर बारिश से मचेगा मौत का तांडव, इन जगहों पर ओलावृष्टि, ठनका का अलर्ट

कल का मौसम 8 May 2026: देशभर में मौसम की आँख मिचौली शुरू हो चुकी है, जिसे समझना गणित के सवाल से भी ज्यादा कठिन हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 7, 2026 5:54 अपराह्न

कल का मौसम 8 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 8 May 2026: देशभर में मौसम का आँख मिचौली लगातार जारी है। बीते कई दिनों से मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। बता दें कि पहाड़ों पर बीते कई दिनों से बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। इस आसमानी आफत में जानमाल का नुकसान भी देखने को मिल रहा है।

बिहार, यूपी में आसमानी आफत के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 28 May 2026 कैसा रहने वाला है?

बिहार, यूपी में तेज तूफान, बारिश का अलर्ट

बिहार में एक बार फिर मौसम का रौद्र रूप शुरू हो चुका है। आसमानी आफत के कारण शादियों में काफी दिक्कतें हो रही है। इसके अलावा तूफान इतना तेज आता है कि कई साल पुराने पेड़ उखड़ जा रहे है। इसी बीच एक बार पिर विभाग ने आईएमडी अलर्ट जारी कर दिया है।

अगर बिहार में कल के मौसम की बात करें तो आईएमडी ने आरा, अररिया, औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, बोधगया, गया, हाजीपुर, छपरा, बक्सर समेत कई जगहों पर बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ आंधी या धूल भरी आंधी चलने की संभाना है। साथ ही झमाझम बारिश से ग्रामीणों की टेंशन बढ़ सकती है। वहीं अगर यूपी की बात करें  तो अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, देवरिया, बलिया, गोरखपुर समेत कई जगहों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।  इसके अलावा इस दौरान लोगों को घरों में रही रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम 8 May 2026?

राजधानी दिल्ली में तो मौसम को समझना बहुत ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। सुबह से शाम तक, तेज धूप से दिल्लीवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ता है। वहीं जैसे ही रात होते है आंधी के साथ बारिश हो जाती है। इसी बीच विभाग ने कल के मौसम की जानकारी दे दी है। आईएमडी के मुताबिक चांदनी चौक, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, सफदरजंग, प्रगति मैदान, कुतुब मीनार, राजघाट समेत कई जगहों पर तेज तूफान और बिजली गिरने के अलर्ट जारी कर दिया है।

पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

8 से 9 मई के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक) चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 8 मई को, असम और मेघालय में 8 से 11 मई तक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 मई को बिजली गिरने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 8, 12 और 13 मई को और असम और मेघालय में 12 और 13 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mamata Banerjee

जून 24, 2026

Pune Fort Murder

जून 24, 2026

Lucknow Fire Incident

जून 24, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Rashifal 24 June 2026

जून 23, 2026