---Advertisement---

Monsoon Alert 20 Sep 2025: बिहार, झारखंड में ठनका, ओलावृष्टि की चेतावनी से सहमे ग्रामीण, तो इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट; जानें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 20 Sep 2025: मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में कुदरत का कहर लगातार जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 19, 2025 6:37 अपराह्न

Monsoon Alert 20 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 20 Sep 2025: कई कई राज्यों से धीरे-धीरे मानसून की वापसी हो रही है, बता दें कि पूरी तरीके से मानसून की वापसी 15 अक्टूबर तक होने की उम्मीद है। हालांकि अभी भी कई राज्यों में मौसम का रौद्र रूप लगातार जारी है। झारखंड में तो स्थिति लगातार खराब हो रही है। यहां पर तो बीते कई दिनों से मूसलाधार बारिश, ठनका का दौर जारी है, जिससे जानमाल का जबरदस्त नुकसान हुआ है। बिहार में भी स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। पहाड़ों की बात करें को इस बार उत्तराखंड में लगातार बारिश, भूस्खलन से भयंकर तबाही मची हुई है। हिमाचल में तो बड़ी संख्या में मौत का तांडव देखने को मिल रहा है। इसी बीच आईएमडी ने कल के मानसून अलर्ट 20 सितंबर 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

बिहार, झारखंड में ठनका, ओलावृष्टि की चेतावनी – Monsoon Alert 20 Sep 2025

बिहार में एक बार फिर मौसम अपना रंग बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के लिए भयंकर बारिश, तूफान, ठनका का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, विभाग ने इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है,अगर बिहार में मानसून अलर्ट 20 सितंबर 2025 की बात करें तो विभाग ने छपरा, आरा, बक्सर, सासाराम, बोधगया, बेगूसराय, भागलपुर समेत कई जगहों से लिए बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा अगर झारखंड की बात करें तो यहां तो मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से लगातार बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं एक बार फिर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

इन राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 और 21 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण एवं गोवा तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर भारी वर्षा की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026