---Advertisement---

Rain Alert 16 September 2026: मानसून के अंतिम दौर में सिहरा देगा तूफानी तांडव, वेस्ट यूपी और दिल्ली सहित 25 राज्यों में मचेगा बवंडर

Rain Alert 16 September 2026: 25 राज्यों में आईएमडी की तरफ से खतरे की घंटी बताई गई है और कहां मौसम का उग्र अवतार देखने को मिलने वाला है।आइए जानते हैं आपके यहां क्या है हाल जहां आंधी से लेकर तूफान तक का खतरा बताया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2026 5:28 अपराह्न

Rain Alert 16 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 16 September 2026: मानसून अपने आखिरी दौर पर है और मौसम विभाग की तरफ से सबसे भयानक चेतावनी जारी की गई है। देश के 25 राज्यों में कहर पहुंचने वाला है जहां कुदरत का खौफ देखा जा सकता है। आईएमडी के मुताबिक 50 किलोमीटर प्रति घंटे की खौफनाक रफ्तार से गरज- चमक बिजली और मूसलाधार बारिश के संकेत नजर आ रहे हैं। रेन अलर्ट 16 सितंबर 2026 में आसमान से आफत बरसने के लिए तैयार है। काले बादलों की आने एक भयानक तबाही का मंजर 25 राज्यों में आईएमडी की तरफ से बताया गया है।

दिल्ली और यूपी में क्या पड़ेगा प्रभाव

दिल्ली के लिए अगर रेन अलर्ट 16 सितंबर 2026 की बात करें तो तेज आंधी की संभावना जताई गई है। जहां 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके साथ ही गाजियाबाद, नोएडा में भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी से ज्यादा पश्चिमी यूपी में कहर जारी रहने वाला है और तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं होगी।

बिहार और झारखंड में क्या है हाल

बिहार में ज्यादातर जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है जहां 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। झारखंड में भी 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान होने के साथ-साथ तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड से लेकर जम्मू तक में जानें Rain Alert 16 September 2026 की स्थिति

उत्तराखंड में बारिश का कहर बरकरार रहने वाला है जहां 21 डिग्री न्यूनतम तापमान होने के साथ-साथ लैंडस्लाइड का खतरा भी बताया गया है। भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल में घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां भी बारिश और आंधी का अलर्ट ज्यादातर जिलों में बताया गया है। 45 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और तूफान से धरती हिलने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

इन 25 राज्यों तबाही का दिखेगा मंजर

यूपी, बिहार, दिल्ली, सिक्किम, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, केरल, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में मौसम विभाग की तरफ से खतरे की घंटी बताई गई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 15, 2026

कल का मौसम 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026

UPI Payment

सितम्बर 15, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 15, 2026

Bijnor Video

सितम्बर 15, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 15, 2026