---Advertisement---

कल का मौसम 28 March 2025: गर्मी का रौद्र रूप! Delhi-UP में आसमानी आग, तो Uttarakhand में बारिश बदलेगा वेदर; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 28 March 2025: आईएमडी ने गर्मी का रौद्र रूप शुरू होने के संकेत दे दिए हैं। इसी क्रम में आगामी कल Delhi-UP में आसमानी आग रूपी हीटवेव, तो Uttarakhand में बारिश होने के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान जैसे उत्तर भारत के राज्यों में भी गर्मी का प्रभाव बढ़ता नजर आएगा जिससे लोगों के समक्ष कई तरह की चुनौतियां बढ़ेंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 27, 2025 5:42 अपराह्न

कल का मौसम 28 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 28 March 2025: आंख मिचौली खेलने की बारी पर अब लगभग विराम लग चुका है और मौसम की स्थिति स्पष्ट है। उत्तर भारत में इसी कड़ी में चहुंओर तेज रफ्तार वाली गर्म हवाएं और तपते धूप का कहर है। यूपी से लेकर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश तक जनता तपती धूप से त्राहिमाम करने लगी है। इसी बीच आईएमडी ने आज फिर कल का मौसम 28 March 2025 से जुड़े पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा कर दिए हैं। आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, यूपी, एमपी समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में अब आसमानी आग यानी ‘लू’ बरसने की बारी है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश मौसम का रुख बदल सकता है। तो आइए आपके विस्तार से मौसम के पूर्वानुमान रिपोर्ट से जुड़ा व्याख्यान बताते हैं।

Delhi-UP में आसमानी आग, तो Uttarakhand में बारिश बदलेगा वेदर का रुख!

दिल्ली और यूपी वाले तपती गर्मी का सामना करने के लिए अपनी कमर कस लें, क्योंकि मौसम का रुख बदलने वाला है। आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में आगामी कल तापमान बढ़ता नजर आएगा और तेज रफ्तार हवाएं भी चलेंगी। ऐसी स्थिति में धूप कड़ाके की होगी और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं तेज रफ्तार हवाएं ‘हीटवेव’ का रूप धारण कर लोगों की चुनौतियां बढ़ाएंगी। यूपी में भी पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी हिस्से तक तेज रफ्तार वाली हवाओं और धूप का कहर नजर आएगा। इस दौरान पूर्वांचल में गोरखपुर से लेकर बलिया, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, देवरिया, गाजीपुर व पश्चिमी व गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद जैसे जिलों में ‘हीटवेव’ के रूप में आसमानी आग बरसेगी।

उत्तराखंड की बात करें तो यहां बारिश के आसार मौसम के रुख को बदल सकते हैं। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, गंगोत्री, अल्मोड़ा, नैनीताल, केदारनाथ जैसे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। यदि ऐसा हुआ तो इसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आएगा और ठंडी हवाओं को झोंका लोगों को राहत दे सकता है।

राजस्थान, हरियाणा व मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम 28 March 2025?

रेतीले राज्य राजस्थान में तपती गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में 28 मार्च को भी बारां से लेकर बांसवाड़ा, डुंगरपुर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, टोंक, बाड़मेर, नागौर, गंगापुर सिटी आदि जैसे जिलों में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। इन जिलों में लोगों को हीटवेव का सामना भी करना पड़ सकता है।

हरियाणा भी अब गर्मी से अछूता नहीं रहा। 28 मार्च को यहां हिसार से लेकर रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल, उकलाना, सिरसा, जिंद, कलायत, जुलाना आदि जैसे शहरों में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। हरियाणा में तपती धूप का असर कृषि जगत पर पड़ेगा और मैदान पहले के मुकाबले ज्यादा शुष्क हो सकते हैं।

मध्य प्रदेश की बात करें तो बुंदेलखंड से लेकर मैदानी इलाकों तक में शुक्रवार को गर्मी का रौद्र रूप नजर आएगा। बुंदेलखंड में पन्ना, छत्तरपुर जैसे इलाकों में जहां एक ओर लोग तपती धूप से जूझेंगे, वहीं दूसरी ओर इंदौर, भोपाल, सतना, रीवा, सागर, नीमच, दतिया, दामोह, ग्वालियर, गुना आदि में हीटवेव कहर बरपाएगी और लोगों की चुनौती बढ़ाएगी।

देहरादून, भोपाल, जयपुर समेत अन्य शहरों में कितना रहेगा तापमान?

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून, भोपाल, जयपुर समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
देहरादून15°C31°C
भोपाल18°C35°C
जयपुर17°C32°C
पटना22°C37°C
रांची19°C35°C
लखनऊ17°C37°C
दिल्ली18°C34°C
मुंबई22°C34°C
कोलकाता24°C37°C
चेन्नई26°C34°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सिस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026