---Advertisement---

कल का मौसम 9 March 2025: Uttarakhand में बारिश, तो UP-MP, Rajasthan में धूप बढ़ाएगी गर्मी! जानें Delhi-Haryana में कैसा रहेगा वेदर?

कल का मौसम 9 March 2025: मौसम विभाग ने आगामी कल उत्तराखंड के कई हिस्सों में बूंदा-बांदी होने के आसार जताए हैं। वहीं यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में धूप खिलने के साथ मौसम साफ नजर आने के आसार हैं। हरियाणा, दिल्ली की बात करें तो यहां कई इलाकों में धुंध नजर आ सकता है, जो कि देर दोपहर तक छंटेगा और फिर धूप निकलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 8, 2025 5:58 अपराह्न

कल का मौसम 9 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 9 March 2025: होली से पहले मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है। कहीं धूप तो कहीं बारिश या बर्फबारी जनता के लिए चिंता का सबब बनी है। यूपी, मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा तक मौसम के कई रंग नजर आ रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने कल का मौसम 9 March 2025 को लेकर पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में आइए हम आपको मौसम के पूर्वानुमान रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि उत्तराखंड से लेकर दिल्ली, हरियाणा, यूपी तक के लोग वेदर रिपोर्ट के बारे में जान सकें।

Uttarakhand में बारिश, तो UP-MP, Rajasthan में धूप बढ़ाएगी गर्मी!

मौसम विभाग ने 9 मार्च दिन रविवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार जताए हैं। विभाग की ओर से जारी की गई पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, देवप्रयाग, सोनप्रयाग, नैनीताल, तपोवन समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्दवानी, रुड़की समेत कई इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

यूपी, मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आगामी कल धूप खिला नजर आ सकता है। यूपी की बात करें तो इसमें पूर्वी से लेकर पश्चिमी इलाके तक के जिले शामिल हैं। गोरखपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, बस्ती, गाजीपुर हो या पश्चिमी से गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, हापुड़ जैसा जिला। इन सभी जगहों पर आगामी कल धूप खिला नजर आ सकता है। वहीं मध्य प्रदेश में भी छिंदवाड़ा, कल्याणपुर, दामोह, ग्वालियर, गुना, भोपाल, इंदौर, सतना, नीमच, रीवा समेत अन्य कई जिलों में धूप खिलेगी।

राजस्थान में प्रमुख रूप से बांरा, बांसवाड़ा, अजमेर, टोंक, डुंगरपुर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर जैसे जिलों में धूप खिलने के आसार हैं। वहीं कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, चुरी और दौसा समेत अन्य कुछ जिलों में काले बादल छाने के आसार हैं।

Delhi-Haryana में कैसा रहेगा कल का मौसम 9 March 2025?

राजधानी में भी होली से पहले पूर्ण रूप से गर्मी का कहर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी कल इसकी झलक नजर आ सकती है। दिल्ली में 9 मार्च को सुबह तो धुंध दिखेगी, लेकिन बीतते समय के साथ धूप का पलड़ा भारी नजर आएगा और लोगों को गर्मी का एहसास होगा। अक्षरधाम से लेकर चांदनी चौक, सफदरगंज, लोधी रोड, पीतमपुरा, पालम, आनंद विहार समेत अन्य ज्यादातर इलाकों में गर्मी का आलम महसूस किया जा सकता है।

दिल्ली से इतर हरिायाणा में भी बूंदा-बांदी के आसार थम गए हैं। गुरुग्राम से लेकर ऐलानाबाद, फरीदाबाद, उकलाना, चंडीगढ़, महेन्द्रगढ़, भिवानी, रोहतक, हिसार समेत अन्य इलाकों में धूप खिलने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो होली से पूर्व हरियाणा में मौसम पूरी तरह के साफ हो जाएगा और धूप लगातार खिलेगा।

रांची-पटना समेत देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान

रांची, पटना, लखनऊ समेत देश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहर न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना1831
रांची1632
लखनऊ1531
देहरादून1023
भोपाल1936
जयपुर1933
दिल्ली1531
मुंबई2037
चेन्नई2133
कोलकाता2031

नोट- उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026