---Advertisement---

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 19: ‘कालीन भैया’ की उखड़ने लगीं सांसे! जानें पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर’ का टोटल कलेक्शन

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' धीमी पड़ने लगी है। वीकेंड पर देखने का प्लान है तो जानें टोटल कलेक्शन क्या हुआ है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 23, 2026 12:57 अपराह्न

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 19
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 19:  पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन अब गिरने लगा है। जिसके कारण फैंस और मेकर्स का दिल टूट सकता है। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज  ‘मिर्जापुर’ पर आधारित है। इसके कलाकार लगभग पहले ही वाले हैं, लेकिन मूवी की कहानी बिल्कुल अलग है। जिसके कारण ऑडियंस के दिलों पर ये खूब राज कर रही है। पंकज त्रिपाठी का कालीन भैया का भौकाली अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लेकिन अब अचानक से फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है।

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 19 कितना हुआ? 

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 4419 शोज से हुआ है। वहीं, भारत में पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म टोटल कलेक्शन 261.54 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 319.79 करोड़ रुपए है। इसका बजट 250 करोड़ के आस-पास है। ये फिल्म अपना बजट निकालकर अपने प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। लेकिन अब इसकी कमाई में जरुर 2 से तीन करोड़ के बीच पहुंच गई है। लेकिन बीते दिन मूवी के कलेक्शन में 10.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘मिर्जापुर द मूवी’  के  गिरते कलेक्शन के कारण और बड़े रिकॉर्ड

पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है। ऐसे में कलेक्शन गिरना बेहद सामान्य है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला ‘हनुमान अंश’ और ‘दायरा’ और ‘वाइब’ जैसी नई फिल्में से हो रहा है। जिसके कारण कलेक्शन कम हो रहा है। क्योंकि ये फिल्म वेब सीरीज पर आधारित है। इसीलिए ये उन्हीं को ही समझ आ रही है, जिसने ‘मिर्जापुर’ के तीनों पार्ट देखे हैं। जिसके कारण इसकी ऑडियंस सीमित हो गई है। नई ऑडियंस को ये कनेक्ट नहीं कर पा रही है।हालंकि ये फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड भी बना चुकी है। ये एक्टर  पंकज त्रिपाठी के करियर की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है। ये साल की तीसरी ऐसी फिल्म बन गई है जो 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। बॉलीवुड इतिहास की टॉप ओपनिंग्स में भी इसने जगह बना ली है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

सितम्बर 7, 2026

Ujjal Bhuyan

सितम्बर 5, 2026

Swatantra Bhardwaj

सितम्बर 4, 2026

UP Election 2027

सितम्बर 4, 2026

UPTET Result 2026

सितम्बर 4, 2026

ISRO

सितम्बर 4, 2026