---Advertisement---

पावरफुल पावरट्रेन के साथ जल्द दस्तक दे सकती है Tata Harrier Facelift, डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में होगा बदलाव

Tata Harrier Facelift: देश की मशहूर कार कंपनी टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी टाटा हैरियर के फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही पेश कर सकती है। जानिए क्या हो सकते हैं इस कार में फीचर्स।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 11, 2023 10:30 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 11, 2023 11:27 पूर्वाह्न

TATA
Follow Us
---Advertisement---

Tata Harrier Facelift: भारतीय कार बाजार पर टाटा मोटर्स का अच्छा-खासा दबदबा बना हुआ है। ऐसे में टाटा मोटर्स लगातार अपनी नए मॉडलों से लोगों को लुभा रही है। बताया जा रहा है कि टाटा अपने एसयूवी सेगमेंट को और अधिक मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में टाटा की आकर्षक एसयूवी कार टाटा हैरियर (Tata Harrier Facelift) को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक, टाटा हैरियर का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही बाजार में आ सकता है।

Tata Harrier Facelift के संभावित फीचर्स

मॉडलTata Harrier Facelift
इंजनपेट्रोल
ताकत170bhp
टॉर्क280nm
गियरबॉक्स6 स्पीड

 

खबरों की मानें तो टाटा हैरियर के नए वर्जन को न्यू लुक के साथ ही नया डिजाइन भी दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि इसके फ्रंट और रियर बंपर के साथ ही इसमें फ्रंट ग्रिल को भी जोड़ा जाएगा। कहा जा रहा है कि कार के बंपर पर एक मुख्य हैंडलैंप कलस्टर को साइड में शिफ्ट किया जा सकता है। इसकी ग्रिल के ऊपर एक हैडलाइट्स बार दिया जा सकता है। इसके साथ ही एलईडी लाइट्स बार के साथ कुछ नए डिजाइन के साथ चेंज टेल लाइट्स दी जा सकती है। ये अलॉय व्हील के साथ आ सकती है।

ये भी पढ़ें: Pulsar N160 और TVS Apache 160 को क्या दिन में तारे दिखाएगी Hero की Xtreme 160R बाइक? जानें कब देगी तूफानी दस्तक

Tata Harrier Facelift की जानकारी

इसके साथ ही गाड़ी के इंजन को भी और अधिक पावरफुल बनाया जाएगा। वहीं, कार का इंटीरियर भी बदला जाएगा। कार के कुछ फीचर्स को अपडेट किया जाएगा। कहा जा रहा है कि टाटा की इस एसयूवी के आने के बाद एसयूवी बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी।

Tata Harrier Facelift कीमत

बताया जा रहा है कंपनी ने इस कार की टेस्टिंग शुरू कर दी है। ऐसे में इसमें 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इतनी क्षमता पर ये 170bhp की ताकत और 280nm का टॉर्क पैदा कर पाएगा। वहीं, इसमें 2.0 लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है। ये 170bhp की ताकत और 350nm का टॉर्क पैदा करेगा। इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल या फिर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। खबरों के मुताबिक, इस एसयूवी कार को इस साल दिवाली के करीब लॉन्च किया जा सकता है। इसे 15 से 22 लाख की कीमत के बीच उतारा जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई भी आफिशियल जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

फ़रवरी 10, 2026