---Advertisement---

Punjab News: CM मान के साथ अरविंद केजरीवाल की उद्यमियों से अपील, कहा- ‘आपके बिना पंजाब का विकास नहीं हो सकता’

Punjab News: सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी राज्य में उद्योग को बढ़ाने को लेकर खूब प्रयास करती नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 15, 2023 3:38 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी राज्य में उद्योग को बढ़ाने को लेकर खूब प्रयास करती नजर आ रही है। इस क्रम में सरकार और उद्यमियों के बीच बैठक जारी है। इसमें सूबे के सीएम भगवंत मान के साथ आप के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। इस ‘सरकार सनतकार मिलनी कार्यक्रम’ के तहत राज्य में उद्योग बढ़ाने को लेकर कवायद जारी है।

पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस दौरान लुधियाना के होटल रेडिसन ब्लू में सरकार व उद्यमी मिलनी समारोह में पहुंचे और वहां मौजूद उद्यमियों से बात-चीत की। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों से राज्य में निवेश करने को लेकर भी अपील की। पंजाब दौरे पर पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि पंजाब का विकास आपके (उद्यमियों) बिना नहीं हो सकता है। केजरीवाल ने इस दौरान ये भी कहा कि पंजाब सरकार उद्यमियों का साथ देने व पंजाब में इसे बढ़ाने को लेकर हर कदम आपके साथ है।

जारी है उद्यमी सरकार मिलनी कार्यक्रम

बता दें कि पंजाब (Punjab) में उद्यमी सरकार मिलनी कार्यक्रम जारी है। इसमें पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढ़ा भी मौजूद है। सरकार अपने इस कार्यक्रम के तहत राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने की कोशिश में है। इसके तहत ढ़ेर सारे उद्यमी व उनके प्रतिनिधि पंजाब पहुंचे हैं। सीएम मान ने इस दौरान उद्यमियों से बात करते हुए अपील भी किया है कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंजाब में निवेश करने का विचार करें। सीएम मान ने कहा है कि इससे दो लाभ होंगे। एक तो इससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं इसके साथ ही उद्यमियों के इस कदम से युवाओं को भारी मात्रा में रोजगार मिल सकेगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कही बड़ी बात

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी इन दिनों अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए पंजाब में हैं। इस दौरान वो लोगों से मिल रहे हैं और अपने सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने अपने एक कार्यक्रम में उद्यमियों से बात करते हुए कहा कि पहले की सरकार में उद्यमियों को शक की निगाह से देखा जाता था। उनकी सोच उद्यमियों को लेकर ये थी कि ये उन्हें मस्का लगाएं। अब की पंजाब सरकार ने इस सोच को बदला है और अब सरकार उद्यमियों को अपने सहयोगी (पार्टनर) के रुप में देखती है। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि पंजाब का विकास आपके (उद्यमियों) बिना नहीं हो सकता है। केजरीवाल के साथ पूरी पंजाब सरकार का जोर सूबे में रोजगार और उद्योग को बढ़ाने को लेकर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026