---Advertisement---

Malaika Arora इस स्पेशल ड्रिंक को पीने से रहती हैं तरोंताजा, जानिए कैसे बनाएं जो गट हेल्थ के लिए है ‘लाजवाब’

Malaika Arora: आखिर किस तरह से मलाइका अरोड़ा करती है मॉर्निंग की शुरुआत, इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने लोगों को बताया और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि डाइजेशन से लेकर गट हेल्थ के लिए यह काफी फायदेमंद है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 12, 2025 5:57 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: आखिर मलाइका अरोड़ा किस तरह से अपने दिन की शुरुआत करती है और 50 साल की उम्र में भी वह कैसे इतनी फिट हैं। क्या आप भी यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं। अगर हां तो मलाइका अरोड़ा ने खुद अपने मॉर्निंग रूटीन को लेकर लोगों को जानकारी दी जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा ने इसके फायदे भी बताए हैं। निश्चित तौर पर 50 की उम्र में भी उनकी एनर्जी और फिटनेस लोगों के लिए इंस्पायरिंग है। आइए जानते हैं किस मैजिकल ड्रिंक के साथ मलाइका अरोड़ा सुबह की शुरुआत करती है।

इस तरह बनाए Malaika Arora स्पेशल मॉर्निंग ड्रिंक

वायरल वीडियो क्लिप में मलाइका अरोड़ा कहती हुई नजर आती हैं कि वह हर रात को जीरा, आजवाइन और सौंफ को भिगोकर रखती हैं। वह बताती हैं कि जीरा, आजवाइन और सौंफ को हल्का सा रोस्ट करती हैं और फिर एक चम्मच ग्लासभर पानी में भिगोकर रख देती हैं। सुबह उसे छानती हैं और बस हल्का सा उबाल कर नींबू डालकर पी लेती हैं। जीरा, आजवाइन, सौंफ और नींबू से बना हुआ यह मैजिकल ड्रिंक मलाइका अरोड़ा के लिए काफी फायदेमंद रहा। इसके बारे में वह खुद बताती हुई दिखी।

मैजिकल ड्रिंक के मलाइका अरोड़ा ने गिनाए फायदे

मलाइका अरोड़ा कहती है कि यह मैजिकल ड्रिंक आपके गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। सुबह आपको एनर्जेटिक रखने के साथ-साथ आपकी पित को बेहतर बनाने के लिए असरदार है और यह आप के दिन की शुरुआत करने के लिए बेहतर है। डाइजेशन और गट हेल्थ के लिए मददगार हो सकता है। अगर आप भी मलाइका अरोड़ा के इस मैजिकल मॉर्निंग ड्रिंक का सेवन करते हैं तो इसका फायदा आपको देखने को मिल सकता है जिस बारे में एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है।

इस बात में कोई शक नहीं है कि मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस सीक्रेट फैंस को बताने में कभी भी पीछे नहीं रहती है और ऐसे में गट हेल्थ से अगर आप जूझ रहे हैं तो एक्ट्रेस द्वारा बताए गए ड्रिंक को ट्राई कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026