---Advertisement---

Shah Rukh Khan की फिल्म King क्या रिलीज से पहले हो गई सुपरहिट? डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का चौंकाने वाला खुलासा

Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान इस साल किंग फिल्म को लेकर आ रहे हैं। रिलीज से पहले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक ऐसा बयान दे दिया है। जिससे खलबली मच गई है। उनका दावा फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 12, 2026 11:19 पूर्वाह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म किंग का फैंस को बहुत ही बेसब्री से  इंतजार है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी। साल 2026 की ये एक बड़ी हिट बताई जा रही है। मूवी में पहली बार किंग खान अपने बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। मूवी को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद  का बयान आया है।

Shah Rukh Khan की ‘किंग’ को लेकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद  का बड़ा बयान

सिद्धार्थ आनंद ने कहा है कि, शाहरुख खान जैसे मेगास्टार के साथ काम करते समय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चिंता नहीं होती है। क्योंकि शाहरुख से बहुत सारी उम्मीद होती हैं। जिन पर वो खरे भी उतरते हैं। लेकिन “अगर मैं उन अपेक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करने लगा, तो यह एक गलती होगी और मेरी फिल्म निर्माण की प्रक्रिया गलत हो जाएगी” इसीलिए में क्रिएटिविटी पर ध्यान दे रहा हूं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चिंता नहीं है। डायरेक्टर ने आगे कहा कहा कि, ”  उनकी टीम ‘किंग’ पर इस तरह मेहनत कर रहे हैं जैसे कि यह उनकी पहली फिल्म हो। उन्होंने कहा कि उन्हें दर्शकों की कसौटी पर फिर से खरा उतरना है और वे एक नए उत्साह के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।”

 

किंग फिल्म की कहानी और  स्टारकास्ट

शाहरुख खान की बॉलीवुड फिल्म जवान नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है। इसीलिए फैंस को ‘किंग’ से भी काफी उम्मीदे हैं। इस मूवी का बजट 350 करोड़ के आस-पास है। फिल्म में एसआरके एक गैंगेस्टर बने हैं जो एक लड़की को बचाते दिखेंगे। इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी लीड रोल में हैं। मूवी में अभिषेक बच्चन राघव जुयाल, अरशद वारसी, और सौरभ शुक्ला जैसे बड़े कलाकार हैं।

 

 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026