---Advertisement---

Rashifal 10 May 2026: किस्मत पलटेगी या डॉक्टर के लग सकते हैं चक्कर, जानिए 12 राशियों में से कौन है रविवार को लकी

Rashifal 10 May 2026: मेष राशि से लेकर मेष राशि के जातक तक के लिए रविवार का दिन कैसा होने वाला है। इस दौरान किन सावधानी को बरतने में भलाई है। आइए जानते हैं आपका भाग्यफल क्या कह रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 9, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 10 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 10 May 2026: सितारों की चाल जरूर बदलती है। अगर आपके लिए आज अच्छा दिन है तो हो सकता है कल कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़े। हर दिन आपके लिए किस्मत अलग-अलग दरवाजे खटखटाती है लेकिन इस सबके बीच जो मायने रखता है वह है कि आप मुश्किल दिनों को कैसे पार करते हैं। निश्चित तौर पर किस्मत में भी यही हाल है। अगर बात करें राशिफल 10 मई 2026 में आपकी किस्मत की दशा कि तो 12 राशि आइए जानते हैं कहां आपको क्या फायदा होगा तो कहां नुकसान होगा।

Rashifal 10 May 2026 में कहां सचेत रहे मेष राशि

सेहत के मामले में मेष राशि के जातक को आज कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा तो निवेश के लिए रविवार दिन उत्तम तभी बन सकता है जब इस बारे में आप अच्छे से जांच पड़ताल कर ले। लाभ तभी मिल सकता है जब आप धेर्य रखेंगे। बड़े बुजर्ग का आशीर्वाद आज फायदेमंद रहेगा।

कैसे मिलेगी वृष राशि को किस्मत की कृपा

वृष राशि के जातक के लिए आज का दिन मिला जला रहने वाला है। बिजनेस में आप कुछ चीजों को अपने लिए हितकारी बना सकते हैं तो नौकरी के लिए भी आज फायदे मिलने वाले हैं। प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं तो जो भी करें मेहनत करने से ना हिचकें।

राशिफल 10 मई 2026 में मिथुन राशि को होगा फायदा


मिथुन राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान रखना जरूरी बताया गया है। आज का दिन आपके लिए हितकारी होने वाला है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और आपकी बॉन्डिंग ज्यादा मजबूत हो सकती है।

कर्क राशि के लिए क्या है किस्मत में

कर्क राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो मानसिक शांति के लिए आज आप मंदिर दर्शन करने जरूर जाएं। खेल के क्षेत्र में करियर बनाने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। बिजनेस में भी आपको लाभ मिल सकता है । आपको सोच समझ कर ही फैसला लेना पड़ेगा।

सिंह राशि को कहां मिल सकता है फ़ायदा

सिंह राशि के जातक के लिए राशिफल 10 मई 2026 में अगर स्टूडेंट की बात करें तो आपके लिए दिन फायदेमंद है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के चांस है तो नौकरी के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। बिजनेस में लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

कन्या राशि के लिए जाने राशिफल 10 मई 2026

कन्या राशि के जातक के लिए सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके हितकारी नहीं है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं तो परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है। पार्टनर के साथ दूरियां काफी हद तक बढ़ सकती है।

तुला राशि के लिए क्या है रविवार को खास

राशिफल 10 मई 2026 में तुला राशि के जातक पेट दर्द या सिर दर्द की वजह से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में परिवार और दोस्तों की मदद से ही आप जंग जीत सकते हैं नहीं तो नुकसान हो सकता है। इसके अलावा अपनों से बड़ों का आशीर्वाद लेना आपके लिए आवश्यक बताया गया है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है रविवार का योग

वृश्चिक राशि के जातक परिवार को तवज्जो दें और उनकी वजह से आप सफलता हासिल कर पाएंगे। उनके बिना आप कुछ भी नहीं कर पाएंगे। रोमांस के लिए दिन फायदेमंद बताया गया है। पार्टनर के साथ दूरियां खत्म हो सकती है।

धनु राशि को कैसे मिल सकती है किस्मत की कृपा

धनु राशि के जातक के लिए राशिफल 10 मई 2026 की बात करें तो विद्यार्थियों को आज मेहनत के बिना कोई भी काम पूरा नहीं हो सकता है। शिक्षा में आपके लिए उचित समय नहीं है। नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं लेकिन मेहनत आपके लिए जरूरी बताया गया है।

मकर राशि के लिए क्या है राशिफल 10 मई 2026

मकर राशि के जातक के लिए रविवार की किस्मत की बात करें तो बिजनेस में लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। निवेश और शेयर मार्केट में अगर आपने पैसे लगाए हैं तो इसका लाभ मिल सकता है। आज का दिन शुभ साबित हो सकता है लेकिन सेहत में सतर्क रहे।

कुंभ राशि के लिए क्या है भाग्यफल

कुंभ राशि के जातक बाहर खाने पीने से परहेज करने में ही आपकी भलाई है। पार्टनर के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कोई भी काम संभलकर करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप चोटिल हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन राशि के लिए क्या है रविवार को खास

राशिफल 10 मई 2026 में मीन राशि के जातक की बात करें तो खुशियां आज आपके दरवाजे पर खुद खटखटाने के लिए आ रही है। दोस्तों के साथ समय बर्बाद करने से बचें। पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती है। ऐसे में उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 10 May 2026

मई 9, 2026

Bengal Politics

मई 9, 2026

Nishant Kumar

मई 9, 2026

Mohan Yadav

मई 9, 2026

Vivek Tripathi

मई 9, 2026

Mamata Banerjee

मई 9, 2026