---Advertisement---

Navratri 2026: 9 दिनों का व्रत कर रहे हैं आप तो इन 5 आदतों को रखें याद, मां की कृपा के साथ स्वास्थ्य को भी मिलेगा फायदा

Navratri 2026: अगर 9 दिनों तक आप भी व्रत में रहने वाले हैं तो आपको यह बात ध्यान रखना जरूरी बताया गया है कि आप किन 5 आदतों का ध्यान रखें ताकि आपको मां की कृपा के साथ हेल्थ को भी फायदा हो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 12, 2026 5:00 पूर्वाह्न

Navratri 2026
Follow Us
---Advertisement---

Navratri 2026: नवरात्रि के दौरान व्रत का एक अपना ही महत्व बताया जाता है। जहां श्रद्धालु मां के लिए भक्ति दिखाते हुए व्रत करते हैं कुछ लोग फलाहार करते हैं तो कुछ लोग निर्जला उपवास रखते हैं। क्या आपको पता है कि इस दौरान आपको कुछ आदतों पर काम करने की जरूरत होती है ताकि इसका असर आपके स्वास्थ्य पर ना पड़े। आइए जानते हैं वह 5 चीज जो आपको व्रत करने से पहले जानने की जरूरत है और कैसे इसका फायदा हो सकता है। नवरात्रि 2026 के दूसरे दिन आइए जानते हैं कैसे मां ब्रह्मचारिणी की कृपा के साथ-साथ अपने हेल्थ का भी ध्यान रखें।

कैसे शरीर को करें डिटॉक्स

नवरात्रि से पहले ही आपको इसे करने की सलाह दी जाती है लेकिन अगर आप नहीं कर रखे हैं तो व्रत के दौरान इसका ध्यान रखने की सलाह दी जाती। जहां तक हो सके पानी की कमी न होने दे और शरीर को पर्याप्त मात्रा में नारियल पानी से लेकर सादा पानी और नींबू छाछ के जरिए हाइड्रेटेड रखें। इससे शरीर डिटॉक्स होगा।

कैफीन और रिफाइंड शुगर को लेकर बदले आदत

अगर आप चाय कॉफी का सेवन कर रहे हैं तो नवरात्रि के दौरान गुड़, खजूर और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है ताकि आपको नुकसान ना हो। व्रत के दौरान इसका फायदा मिल सके।

 

कार्बोहाइड्रेट के साथ प्रोटीन और फाइबर क्यों है जरूरी

केवल आलू जैसी चीजों पर व्रत के दौरान ना रहे। अपनी डाइट में कुट्टू के आटे, पनीर, मखाना, मूंगफली ताजा फल को शामिल करें इससे आपका डाइजेशन सही रहेगा। पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होगा।

क्यों करें सेंधा नमक का Navratri 2026 के दौरान इस्तेमाल

व्रत के दौरान सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। इससे पेट हल्का रहता है और यह आपकी मानसिक शांति के लिए भी जरूरी बताया गया है।

एक बार में ज्यादा खाने से क्यों बचें

व्रत के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि एक ही बार में ज्यादा खाने से बचें। थोड़ी-थोड़ी देर में फल, मखाने या अपनी पसंदीदा चीज ले सकते हैं। अगर आप एक ही बार में खाना खाते हैं तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहता है और आपको नुकसान हो सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026

Health Tips

अक्टूबर 7, 2026