---Advertisement---

Horoscope Today 29th May 2023: ये जातक समय से पहले हो जाएं सावधान नहीं तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान, जानें अपना आज का राशिफल

Horoscope Today 29th May 2023: राशिफल की दृष्टि से 29 मई 2023 सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास होने वाला है। राशिफल के अनुसार व्यक्ति की दिनचर्या के बारे में पता लगता है। आइए जानते हैं कि आपका कल का दिन कैसा रहेगा। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो सोमवार ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 29, 2023 12:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 29th May 2023: राशिफल की दृष्टि से 29 मई 2023 सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास होने वाला है। राशिफल के अनुसार व्यक्ति की दिनचर्या के बारे में पता लगता है। आइए जानते हैं कि आपका कल का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है। इस दिन आप घर में किसी नई वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप मित्रों से सहायता लें तो रोजगार से जुड़े नए नए कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकते हैं। कुछ अधिकारियों से आपको कुछ शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर रहेगा। धन का आगमन भी हो सकता है। साथ ही बदलते मौसम के कारण से अपने भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नौकरी कर रहे जातको को भी नई नौकरी का ऑफर मिलेगा। जो समाज की भलाई के लिए काम करते हैं, उनके लिए मान सम्मान में वृद्धि होगी और वरिष्ठ के जरिए कुछ जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Also Read: PM Kisan Yojana को लेकर बड़ी खबर आई सामने, स्किम के तहत अब इन किसानों को भी मिलेगा योजना का लाभ, इस तरह कराएं..

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। इसके अलावा बेटा साईं से संबंधित यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं, जिससे आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। जो युवा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं वह मेहनत करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं वह व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी‌। अनावश्यक खर्च करना पड़ेगा। लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल का दिन बेहतर रहेगा। कल आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। जिस वजह से आप खुश रहेंगे। साथ ही ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में योग, ध्यान व सुबह की सैर शामिल करें। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा और लोगों का आना जाना भी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो सोमवार का दिन काफी बेहतर रहेगा। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी और छोटे व्यापारियों को भी अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। जो जातक पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं उनको कुछ बदलाव करने की जरूरत हैं। साथ ही अपने वरिष्ठ से भी बातचीत करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा होने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको भी अच्छी नौकरी मिलने के आसार है। कल आप अपने परिवार वालों के साथ किसी दूर के रिश्तेदार की समारोह में शामिल हो सकते हैं, जहां पर आप को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी फलदायक रहेगा। नौकरी में भी सफलता प्राप्त होगी और उच्च अधिकारियों से भी शुभ समाचार मिल सकता है। पहले निवेश से भी लाभ मिलने के आसार हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो सोमवार का दिन बाकी दिनों के मुकाबले में अच्छा रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को खुशी होगी और व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं उनको अधिक कार्य करने का मौका मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो ऐसे जातकों को नौकरी में तरक्की मिलने के आसार हैं। इसी के साथ बेरोजगार लोगों को भी मित्र की सहायता से अच्छा रोजगार प्राप्त हो जाता है जिससे आर्थिक लाभ भी होगा राजनीति में सफलता मिलेगी और व्यवसायिक योजना भी फलीभूत हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करें। इससे आपकी अड़चनें पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। नए बहन को भी खरीदने के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा खास व्यक्तियों के साथ मुलाकात भी होगी और धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी सुख शांति बनी रहेगी। और धार्मिक कार्यक्रम में समय बताएं। आय के अवसर मिलने पर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरे बाबा रामदेव, बृजभूषण सिंह पर दे दिया ये बड़ा बयान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rashifal 13 May 2026

मई 12, 2026

Rashifal 12 May 2026

मई 11, 2026

Rashifal 11 May 2026

मई 10, 2026

Rashifal 10 May 2026

मई 9, 2026

Vivek Tripathi

मई 9, 2026