Rashifal 11 May 2026: जिंदगी का एक अलग ही खेल है। जहां कभी खुशी तो कभी दुख के बादल देखने को मिलते हैं। इस सबके बीच ग्रह और नक्षत्र मानने वाले लोगों के लिए राशिफल का मतलब ही कुछ और होता है जो उस दिन के उपाय को करने में पीछे नहीं रहते हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में है तो आइए जानते हैं हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कैसा है। राशिफल 11 मई 2026 सोमवार का दिन आपको कहां मुंह की देने वाला है तो कहां आपको खजाने मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
Rashifal 11 May 2026 में कहां सावधान रहे मेष राशि

मेष राशि के जातक अगर बात करें शेयर मार्केट की तो आज आपको लाभ मिल सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलने की पूरी संभावना है लेकिन इस दौरान फिजूल खर्ची की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही व्यर्थ का भाग दौड़ बना रह सकता है लेकिन किसी की बातों में आने से बचें।
वृष राशि को क्या दिया गया सलाह

वृष राशि के जातक की बात करें तो पुराने अटके हुए सभी काम पूरे हो सकते हैं। आपकी मेहनत आज रंग लाने के लिए तैयार है। संतान से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है तो समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है। आज घर में जहां तक हो सके क्वालिटी टाइम बिताएं।
मिथुन राशि के लिए क्या है किस्मत में

राशिफल 11 मई 2026 सोमवार का दिन मिथुन राशि के जातक के लिए जोश से भरा होने वाला है। सुख सुविधा की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है तो बिजनेस डील में फायदा होने के चांस है। पिता का साथ मिलने वाला है। वहीं अपनी सेहत को लेकर छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है।
कर्क राशि के लिए क्या बताया गया है खास
कर्क राशि के जातक के लिए अगर राशिफल की बात करें तो आज टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। खुशखबरी आपका दिन बनाने वाला है तो सरकारी नौकरी में आपको फायदा हो सकता है। ज्यादा मस्ती करने के चक्कर में भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करें। दुश्मनों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है
सिंह राशि के लिए क्या कहा गया किस्मत में

सिंह राशि के जातक अगर आप मेहनत करते हैं तो इसका फल भी आपको मिलेगा। सोमवार को सकारात्मक ऊर्जा की वजह से आपको मेहनत का फल मिलेगा। आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। प्यार का रिश्ता मजबूत होने वाला है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
सोमवार को क्या है कन्या राशि के लिए खास
राशिफल 11 मई 2026 में आप नई संपत्ति या वाहन लेने की प्लानिंग कर सकते हैं। लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं तो भगवान की भक्ति और धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी और मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
तुला राशि के लिए क्या है राशिफल 11 मई 2026
तुला राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो अगर आप बैंक से लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फायदा हो सकता है। आज का दिन कुछ मामलों में खास होने वाला है। माता का सानिध्य मिलेगा और बच्चों के साथ-साथ परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
वृश्चिक राशि के लिए क्या है खतरा
वृश्चिक राशि के जातक घर से दूर काम की वजह से जाना पड़ सकता है। सीनियर का सपोर्ट मिलेगा और आपके काम को ऑफिस में सराहना भी होगी। पेट का ख्याल रखना जरूरी है और ऐसे में खान-पान पर ध्यान दें। दिल खोलकर किसी से बात करने से पहले आज सावधान रहे।
धनु राशि के लिए क्या है वह जरूरी उपाय

धनु राशि के जातक के लिए सोमवार का दिन मिला- जुला रहने वाला है। राशिफल 11 मई 2026 में मां से विवाद होने की संभावना है। प्यार और परिवार के बीच दरार आ सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात रंग लाएगी। बिजनेस में फायदे हो सकते हैं लेकिन सोच समझकर फैसला करना जरूरी बताया गया है।
कहां मकर राशि को राशिफल 11 मई 2026 में है खतरा
राजनीति के क्षेत्र में मकर राशि के जातक को लाभ मिल सकता है और पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाने की प्लानिंग आप कर सकते हैं। हालांकि खर्च की बढ़ोतरी होने की संभावना है लेकिन फिजूल खर्चे पर ध्यान देना भी आपके लिए जरूरी बताया गया है। वाहन चलाने से खतरा है अगर वह आपका नहीं है।
कुंभ राशि के लिए क्या है भाग्य में

कुंभ राशि के जातक निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में अगर आपने पैसे लगाए तो उससे फायदा मिलने की पूरी संभावना है। पार्टनर की वजह से आपकी खुशी बढ़ सकती है और अगर आप मेहनत करते हैं तो उसका पूरा फल भी आपको मिलने वाला है।
क्या मीन राशि के लिए लकी है सोमवार

मीन राशि के जातक संतान की वजह से आपको फायदा हो सकता है। राशिफल 11 मई 2026 में मेहनत से ही आप सफलता हासिल करेंगे तो पढ़ाई को लेकर चली आ रही परेशानियां खत्म होगी। उधार लेने से बचें तो पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा और आपका रिश्ता रोमांटिक होने वाला है।










