---Advertisement---

Rashifal 20 May 2026: बुधवार को किस उपाय को करने से बनी रहेगी किस्मत की दयादृष्टि, ये जातक प्यार से लेकर करियर में ना लें खतरा मोल

Rashifal 20 May 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए जाने किस्मत किस तरफ रुख बदलने वाली है और कहां आपको नुकसान के लिए तैयार होने की जरूरत है। किस उपाय को करने से किस्मत बदल सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 20 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 20 May 2026: ग्रह नक्षत्र की चाल बदलने के साथ आपकी जिंदगी में भी परिवर्तन के योग आते हैं और आपको जहां कभी-कभी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी आपके लिए खुशियों का खजाना भी लाती है। अगर आप भी राशिफल में यकीन करने वाले हैं तो आइए जानते हैं आपको बुधवार को किस उपाय को करने से फायदा हो सकता है।12 राशि के जातकों के लिए कैसी होने वाली है किस्मत की दशा और क्या करने से आपको लाभ मिल सकता है। प्यार से लेकर करियर के लिहाज में कैसा होने वाला है राशिफल 20 मई 2026।

Rashifal 20 May 2026 में जानें मेष राशि के लिए उपाय

मेष राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो बुधवार को गुड़हल के फूल की माला भगवान गणेश को चलाने से फायदा हो सकता है। पैतृक संपत्ति का बंटवारा संभव है। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए उत्तम समय बताया गया है तो लव लाइफ में दिल की बात रखने से कभी भी पीछे ना रहे।

वृष राशि के लिए क्या है उपाय

वृष राशि के जातक की बात करें तो हरी चीजों का दान करने से बुधवार को फायदा हो सकता है। राशिफल 20 मई 2026 में भी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन प्यार में धोखा मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। घर से दूर काम के सिलसिले में जा सकते हैं।

राशिफल 20 मई 2026 में क्या है मिथुन राशि को योग


गाय को पालक और रोटी खिलाने से मिथुन राशि को फायदा हो सकता है। प्यार में जिंदगी मुश्किलों की तरफ बढ़ सकता है तो धोखा खाने की वजह से आप स्ट्रेस में हो सकते हैं। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा और उनके साथ दुनिया जीतना का हौसला रख सकते हैं।

कर्क राशि के लिए क्या है मुसीबत

कर्क राशि के जातक के लिए राशिफल 20 मई 2026 की बात करें तो गरीब बच्चों को खिलौने करने से फायदा हो सकता है। विदेश जाने के आसार नजर आ रहे हैं। लेनदेन में मुश्किलें तो प्रमोशन के चांसेस दिखाई दे रहे हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होने की संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि के लिए क्या है उपाय

सिंह राशि के जातक प्यार के लिहाज से आपका दिन मुश्किल साबित करने वाला है तो इसके अलावा नौकरी के लिए किए गए सभी प्रयास सफल होंगे। बिजनेस में धनलाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो परिवार और दोस्तों की वजह से सफलता हासिल कर सकते हैं। बुधवार का व्रत करना फायदेमंद है।

कन्या राशि के लिए क्या है राशिफल 20 मई 2026

कन्या राशि के जातक हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से फायदा हो सकता है। गणपति जी की विशेष कृपा है तो विदेश यात्रा के योग नजर आ रहे हैं। सरकारी काम में कुछ मुश्किल आ सकती है लेकिन आकस्मिक धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। बचत करना फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि के लिए क्या है किस्मत में

तुला राशि के जातक के लिए राशिफल 20 मई 2026 की बात करें तो पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने से फायदा होगा। बहन से विवाद संभव है तो बिजनेस भी ठीक से नहीं चल रहा है तो आपको कुछ बेहतर ढूंढने की कोशिश करनी चाहिए। वाहन संभाल कर चलाने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है राशिफल 20 मई 2026 का उपाय

वृश्चिक राशि के जातक 11 दुर्वा चढ़ाने से फायदा हो सकता है। गणेश भगवान का सानिध्य मिल सकता है। नौकरी में धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो ऑफिस में सीनियर्स के गुस्से की वजह से आपका दिन खराब हो सकता है लेकिन आज आप पर किस्मत की कृपा रहने वाली है।

धनु राशि करें ये उपाय

धनु राशि के जातक किसी से सोना चांदी उधार में मिल सकता है तो पत्नी का सपोर्ट मिलने वाला है। शादीशुदा जीवन भी खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस में दूसरों की सलाह ना लें क्योंकि इससे नुकसान संभव है पढ़ाई के लिए आज का दिन अनुकूल है। सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

क्या करें मकर राशि के जातक

मकर राशि के जातक राशिफल 20 मई 2026 में बात करें तो बुजुर्गों की सेवा करने से फायदा हो सकता है लेकिन इस समय स्वास्थ्य में मुश्किलें होगी। ऐसे में पैसे से कोई भी संबंध न रखें। लव लाइफ में प्यार में खटास आने की संभावना है तो पार्टनर से सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि के लिए क्या है राशिफल 20 मई 2026

कुंभ राशि के जातक वृद्धाश्रम में दान करने से फायदा हो सकता है। सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं तो आलस का त्याग करना जरूरी बताया गया है। प्यार की वजह से आपको बदनामी का सामना करना पड़ सकता है तो ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको चार बार सोचने की जरूरत है।

राशिफल 20 मई 2026 में मीन राशि की क्या है किस्मत

मीन राशि के जातक मौसमी फलों का दान करना आपके लिए लाभदायक माना गया है। कोर्ट से बचने की सलाह दी जाती है तो वहीं नौकरी के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में कोई भी काम करने से पहले विचार विमर्श करना बहुत जरूरी बताया गया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

PM Modi Italy Visit

मई 20, 2026

कल का मौसम 20 May 2026

मई 19, 2026

Bhagwant Mann

मई 19, 2026

Heat Wave Alert 20 May 2026

मई 19, 2026