---Advertisement---

Rashifal 21 May 2026: गुरुवार को इन राशियों के लिए है खतरनाक इशारा, जानिए किसका चमक उठेगा सितारा और किस पर होने वाला है संकट भारी

Rashifal 21 May 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आखिर आपके लिए किस्मत के कौन से दरवाजे खटखटाने के लिए तैयार है और कहां नुकसान खाने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आपका भाग्यफल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 20, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 21 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 21 May 2026: किस्मत हमारी कब पक्ष में हो कब इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़े इसे लेकर लोगों को पता नहीं होता है। कभी हमारे लिए दिन भाग्यशाली होता है तो कभी ऐसी मुश्किलें देखने को मिलते हैं जिसका शायद हम अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। हालांकि इस सबके बीच आखिर गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा होने वाला है। प्रेम से लेकर जॉब, करियर के लिहाज से आपके लिए भविष्यवाणी क्या है। इस दौरान सितारों की स्थिति क्या है। आइए जानते हैं ग्रह गोचर पर आधारित आपका राशिफल 21 मई 2026 क्या है।

Rashifal 21 May 2026 में जानें क्या है खासियत

मेष राशि के जातक के लिए आत्मविश्वास की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है। अगर गंगाजल और तेल डालकर स्नान करते हैं तो इससे आपको फायदा होगा। संक्रमण से बचने की सलाह दी जाती है तो जॉब को लेकर आप नई बिजनेस के प्लानिंग कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

वृष राशि के लिए जानें गुरुवार का उपाय

सफेद चीज खाने और खिलाने से वृष राशि के जातक को फायदा हो सकता है। नौकरी को लेकर आज का दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है तो गर्भवती स्त्रियों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य पर इसका गलत असर पड़ सकता है तो पारिवारिक मामले में सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

मिथुन राशि के लिए जानें क्या है उपाय


मिथुन राशि के जातकों के लिए किस्मत की बात करें तो दूसरों पर भरोसा करने से आपको धोखा मिल सकता है। ऐसे में सावधान रहें। बिना सोचे समझे कोई भी काम करना आपके लिए मुश्किलें बढ़ाने का काम कर सकता है। पार्टनर की वजह से जिंदगी हसीन हो सकती है। चोट लगने के आसार नजर आ रहे हैं।

 

कर्क राशि के लिए क्या है किस्मत

परिवार में किसी अपनों की तबीयत बिगड़ने से कर्क राशि के जातक को नुकसान हो सकता है। दर्द की वजह से परेशानी हो सकती है। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है तो प्यार के लिहाज से काफी खुशनुमा है। कर्क राशि के जातक के लिए राशिफल 21 मई 2026 परिवार के लिए खुशियों का खजाना ला सकता है।

राशिफल 21 मई 2026 में सिंह राशि का क्या है भाग्यफल

सिंह राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो आटे में नमक डालकर रोटी बनाएं फायदा होगा। विदेश में आपके लिए किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं। सेहत के लिहाज से अच्छे दिन ला सकते हैं। वहीं परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की सलाह दी जाती है।

 

कन्या राशि के लिए क्या है भाग्यफल

किसी अपने की खोने की वजह से कन्या राशि के जातक को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं। मानसिक तनाव की वजह से आप परेशान कर सकते हैं। आज के दिन सुहाग की वस्तुएं किसी सुहागन महिला को दान करें फायदा होगा।

तुला राशि के लिए क्या है किस्मत में

मां की सेवा करने से राशिफल 21 मई 2026 में आपको फायदा हो सकता है। तुला राशि के जातक बहन की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है तो बिजनेस में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपके लिए हिकारी नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में फायदा मिलने की संभावना नजर आ रही है।

राशिफल 21 मई 2026 में वृश्चिक राशि के लिए क्या है भाग्यफल

वृश्चिक राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो आज लाफिंग बुद्धा घर में रखने से फायदा हो सकता है। मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जा सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में फायदा मिलेगा। आप सोच समझ कर प्यार करने का फैसला लें।

धनु राशि के लिए क्या कहा गया है भाग्य में आज

धनु राशि के जातक लड्डू का भोग लगाने से फायदा हो सकता है। नशे से दूरी बनाकर रखने की जरूरत पड़ सकती है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव का योग नजर आ रहा है तो मकर राशि के जातक के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ सकती है। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। वहीं आपका रिश्ता आज का रोमांटिक रहने वाला है।

मकर राशि के लिए कहां तनाव का है माहौल

मकर राशि के जातक के लिए प्रमोशन के चांसेस दिखाई दे रहे हैं तो नौकरी में घर से दूर जाने की भी स्थिति आ सकती है। परिवार और प्यार के साथ तनाव की स्थिति बनी रह सकती और विवाद होने की संभावना है। इस दौरान अपने क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करें। हनुमान मंदिर में चमेली का तेल दान करने से फायदा होगा। बिजनेस में दिन अनुकूल है।

राशिफल 21 मई 2026 में कुंभ राशि का योग


कुंभ राशि के जातक परिवार के सहयोग से जमीन या फिर वाहन खरीद सकते हैं। शिव भगवान की पूजा करने से आपको फायदा हो सकता है। पुराने दोस्त का सानिध्य आपको लिए खुशियों का खजाना लाएगा। नौकरी में धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

मीन राशि के लिए क्या है उपाय


मीन राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 21 मई 2026 की बात करें तो शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा करना फायदेमंद रहेगा। काम के सिलसिले में कहीं दूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है तो बिजनेस में सफलता मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026