---Advertisement---

Rashifal 22 May 2026: पैसे और करियर के लिहाज से कैसा है 12 राशियों के जातक का शुक्रवार, जानें किन खतरों से ना रहें अनजान

Rashifal 22 May 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए शुक्रवार का दिन किस लिहाज से बेहतर है तो कहां आपको सावधान रहने के लिए कहा गया है। आइए जानते हैं सितारों की चाल किस तरफ रुख करने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 21, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 22 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 22 May 2026: राशिफल की अगर बात करें तो शुक्रवार का दिन जहां कुछ राशि के जातकों के लिए किस्मत का दरवाजा खटखटाने वाली है तो कुछ के लिए मुश्किलें ला सकती है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष सप्तमी चंद्रमा सिंह राशि की तरफ संचार करने के लिए तैयार है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए शुभ योग बना है जबकि कुछ के लिए सेहत और खर्च का ध्यान रखना जरूरी है। पैसे और करियर के लिहाज से किन पर खतरा है और किसे सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं राशिफल 22 मई 2026 का दिन।

Rashifal 22 May 2026 में क्या है किस्मत में

मेष राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो शुक्रवार को मेहनत और आत्मविश्वास से आप सफलता हासिल कर सकते हैं। नीला रंग पहनने से आपको फायदा हो सकता है। आईटी और मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए आज दिन खुशनुमा होने वाला है। अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

वृष राशि के लिए क्या है किस्मत की दशा

वृष राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 22 मई 2026 की बात करें तो पार्टनरशिप पर कोई भी काम करना आपके लिए फायदेमंद है। बिजनेस में लाभ कमाने के योग नजर आ रहे हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भी उत्तम समय बताया गया है।

मिथुन राशि के लिए जानें क्या है शुभ योग

मिथुन राशि के जातक के लिए अगर शुक्रवार की किस्मत की बात करें तो खुशियों से भरा हुआ यह दिन आपके लिए नए परिणाम ला सकते हैं। मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाए। मांगलिक कार्यक्रम के योग नजर आ रहे हैं तो माता-पिता के साथ आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कहां कर्क राशि को सावधान रहना है जरूरी

कर्क राशि के जातक के लिए शुक्रवार की बात करें तो परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं तो पार्टनर के साथ तनाव होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। आज कोई भी काम सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।

 

सिंह राशि के लिए जानें राशिफल 22 मई 2026

सिंह राशि के जातक के लिए अगर राशिफल की बात करें तो विवादों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। शुक्रवार आपके लिए हितकारी नहीं है क्योंकि दुश्मन आपको मात देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीनियर से बहस करने से जहां तक हो सके दूर रहे।

कन्या राशि के लिए क्या है राशिफल

राशिफल 22 मई 2026 में कन्या राशि के जातक की बात करें तो आज जॉब में परिवर्तन के योग दिखाई दे रहे हैं। परिवार में किसी अपनों से विवाद होने की संभावना है लेकिन इसकी वजह से आप स्ट्रेस मत लें। पार्टनरशिप में कोई भी काम करना आपके लिए फायदेमंद है।

जानिए तुला राशि को कहां मिल सकता है फायदा

तुला राशि के जातक के लिए आप किसी भी नए काम में हाथ ना डाले क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। गुस्से से सावधान रहने की जरूरत बताया गया है। किसी पर भी क्रोध करना आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है तो ऐसे में उन बातों को इग्नोर करें जो आपको पसंद नहीं आ रहा है।

क्या है वृश्चिक राशि के लिए शुभ योग

वृश्चिक राशि के जातक व्यर्थ के विवाद से दूर रहने के लिए कहा गया है। आज आपके लिए खुशखबरी आने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। पत्नी के साथ मतभेद की स्थिति आ सकती है तो जो भी करें आपस में तालमेल बनाकर रखना जरूरी है।

धनु राशि के लिए क्या है राशिफल 22 मई 2026

धनु राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखना जरूरी बताया गया है। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी और सीनियर्स से तारीफ मिलने की संभावना है। मेहनत के बिना कुछ भी हासिल नहीं कर सकते हैं। स्टूडेंट के लिए भी आज का दिन बेहतर हो सकता है।

मकर राशि के लिए क्या है शुभ योग

मकर राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 22 मई 2026 की बात करें तो शानदार जिंदगी बीतने वाला है। घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे और रुके हुए सभी पुराने काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के चांस भी नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि के लिए क्या है भाग्यफल

कुंभ राशि के जातक के लिए अगर शुक्रवार की किस्मत की बात करें तो आज आपके लिए कुछ नया आने वाला है। परिवार के साथ आपसी संबंध बनाकर रखना जरूरी बताया गया है। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

राशिफल 22 मई 2026 में मीन राशि की किस्मत

मीन राशि के जातक सीखने के लिए आज से दिन उत्तम बताया गया है प्रॉपर्टी में अगर अपने निवेश करते हैं तो इसका फायदा आपको आने वाले समय में मिलने वाला है। पैसे में किसी पर भरोसा करने से बचें। अगर आप निवेश करते हैं तो यह आपके लिए हितकारी हो सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026