---Advertisement---

Rashifal 25 June 2026: निर्जला एकादशी पर व्रत करने से इन 2 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम, जानिए आपके लिए कैसा है गुरुवार का योग

Rashifal 25 June 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए आखिर किस्मत कहां रुख करने वाली है और कहां नुकसान झेलने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी का दिन आपके लिए कैसा होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 24, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 25 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 25 June 2026: यह सच है कि राशि में यकीन करने वाले लोग हर एक उपाय को आजमाना चाहते हैं ताकि उनकी किस्मत उन पर मेहरबानी दिखा सके। ऐसे में गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है । आखिर राशिफल 25 जून 2026 किन राशि के जातकों के लिए लाभदायक है। निर्जला एकादशी आपके लिए क्या पैगाम लेकर आई है। आपको नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आज के दिन क्या करने से किस्मत का प्रभाव देखने को मिल सकता है। मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं भाग्य का खेल क्या है।

Rashifal 25 June 2026 में मेष राशि की किस्मत

सूर्य शनि धारण करने से मेष राशि के जातक को फायदा हो सकता है। किसी सामारोह में शिरकत करने के लिए आप जा सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। प्यार में शक की गुंजाइश है लेकिन बात करने से चीज सही हो सकती है। प्रमोशन के आसार नजर आ रहे हैं।

जानें निर्जला एकादशी का वृष राशि पर प्रभाव

राशिफल 25 जून 2026 में प्यार के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। घर बनाने की प्लानिंग कर सकते हैं। दुर्गा जी के 108 नाम का जाप करने से फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है। संतान के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना जरूरी बताया गया है ताकि आप पर किस्मत मेहरबान हो सके।

मिथुन राशि के लिए क्या है गुरुवार का दिन

किसी की भी बात को रबड़ की तरफ खींचने से मिथुन राशि के जातक का रिश्ता बिगड़ सकता है। संतान की जिंदगी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोस्त की वजह से आज बिजनेस में फायदा मिलेगा। गायत्री मंत्र का जाप करें लाभ मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना दिखाई दे रही है तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कैसे मिलेगा गुरुवार का कर्क राशि को फायदा

कर्क राशि के जातक के लिए किस्मत मेहरबानी दिखाने वाली है। अगर आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतते हैं तो नुकसान हो सकता है। प्यार के लिए दिन मुश्किल भरा हो सकता है। आज के दिन अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। केले का पौधा लगाने से लाभ मिल सकता है। गरीब बच्चों को गोद लेने से फायदा होगा।

सिंह राशि के लिए जानें किस्मत का योग


सिंह राशि के जातक के लिए राशिफल 25 जून 2026 की बात करें तो आज एकादशी व्रत करने से फायदा हो सकता है। परिवार का सपोर्ट मिलने वाला है। प्यार के मामले में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भाग दौड़ से बचने की सलाह दी जाती है। विदेश से नौकरी मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है।

कन्या राशि के लिए कहां है भाग्य का झटका

बिजनेस में कन्या राशि के जातक को आज लाभ मिलने वाला है और पार्टनर की वजह से आपको आज फायदा ही फायदा है। बीपी की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए आज का दिन हितकारी नहीं है। गायत्री मंत्र का जाप करना फायदेमंद बताया गया है। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलने वाला है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

राशिफल 25 जून 2026 में तुला राशि की जानें किस्मत

तुला राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो धन लाभ के लिए आज का समय काफी उत्तम बताया गया है। पीला वस्त्र पहने और दान देने से फायदा हो सकता है। पिता के साथ क्लेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। प्यार के लिहाज से आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि के लिए कहां है खतरा

वृश्चिक राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो शंख को घर के मंदिर में रखने से फायदा हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है तो इसके अलावा गुस्सा करने से बचें। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है तो वहीं आर्थिक स्थिति आज आपके लिए फायदेमंद नहीं है।

धनु राशि के लिए जानें किस्मत की दशा

धनु राशि के जातक के लिए राशिफल 25 जून 2026 की बात करें तो आज ईमानदारी से कोई भी काम करें तो फायदा हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पैसे की कमी की वजह से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शनि को जल चढ़ाने से लाभ मिलेगा लेकिन बिना सोचे समझे प्यार में पड़ने से बचें।

मकर राशि के लिए क्या है राशिफल 25 जून 2026 में किस्मत

मकर राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो परिवार के साथ आपका रिश्ता मजबूत होने वाला है। सफेद कपड़े पहनने से फायदा मिलेगा तो वहीं समाज सेवाओं से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है। पार्टनर के साथ दिक्कतें खत्म हो सकती है और आप दोनों क्वालिटी टाइम बिताएंगे। सीनियर्स का सपोर्ट मिलने वाला है।

क्या है कुंभ के लिए भाग्य का फल


कुंभ राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो गुरुवार को एकादशी का व्रत करने से फायदा हो सकता है। शुभ परिणाम का ध्यान रखें और फिजूल खर्ची कर लगाम लगाने से ही आपको फायदा हो सकता है। पिता की सेहत की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वैसे राजनीति के क्षेत्र में करियर चमक सकता है।

कहां खुशखबरी तो कहां नुकसान के लिए रहे तैयार

मां दुर्गा के बीज मंत्र का जाप करने से राशिफल 25 जून 2026 में मीन राशि के जातक को फायदा हो सकता है। विदेश यात्रा पर जाने के योग दिखाई दे रहे हैं तो नौकरी और पढ़ाई को लेकर आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। निवेश करने से फायदा मिलेगा तो सेहत को लेकर सावधान रहने के लिए कहा गया है। संतान सुख मिलने की संभावना है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 June 2026

जून 24, 2026

कल का मौसम 25 June 2026

जून 24, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 24, 2026

Anurag Dhanda

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026