---Advertisement---

Rashifal 5 April 2026: रविवार को पैसे जाएंगे या भरेगी तिजौरी, जानें 12 राशि के जातकों का क्या है कड़वा सच

Rashifal 5 April 2026: रविवार को मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए कैसी है किस्मत की कृपा और आज का दिन आपके लिए कैसा होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 4, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 5 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 5 April 2026: रविवार के लिए क्या बताया गया है राशिफल में और किन लोगों को यहां बचकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर कुंभ, मीन राशि के जातक कि आखिर कहां आपको पटखनी मिलने के लिए तैयार है। राशिफल 5 अप्रैल 2026 का दिन मामलों में आपके लिए फायदेमंद है। इस सबके बीच रविवार को वैशाख कृष्ण पक्ष तृतीया चतुर्थी चंद्रमा वृश्चिक राशि की तरफ संचार करने वाला है। ऐसे में आपकी किस्मत कहां मुड़ने वाली है और स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक लिहाज से कैसा होने वाला है दिन।

Rashifal 5 April 2026 में जानें मेष राशि की किस्मत

मेष राशि के जातक के लिए खानपान का ध्यान रखने की जरूरत है। तला हुआ भोजन आपके लिए नुकसान की वजह बन सकती है। लिवर से जुड़ी समस्याओं की वजह से आपको परेशान होना पड़ सकता है तो इसके अलावा स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

वृष राशि के लिए क्यों खास है रविवार

वृष राशि के जातक के लिए प्यार के लिहाज से आज दिन काफी अच्छा है। पार्टनर के साथ आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे तो राशिफल 5 अप्रैल 2026 में मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मेल जोल हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना नजर आ रही है।

मिथुन राशि के लिए कहां लकी है राशिफल 5 अप्रैल 2026

धन प्राप्ति के स्रोत मिथुन राशि के लिए आज खुल सकते हैं। बिजनेस और जॉब में लाभ मिलने की संभावना है तो तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ आय वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है तो ऐसे में रविवार आपके लिए फायदेमंद है।

कर्क राशि भूलकर भी ना करें ये गलती

कर्क राशि के जातक के लिए भी धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं तो प्रमोशन के आसार दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसके लिए आपको मेहनत करने की जरूरत है। आकस्मिक धन लाभ आपके लिए आज फायदेमंद साबित हो सकता है तो ऐसे में किसी से पैसे उधार लेने से बचें।

कैसे सिंह राशि के लिए लकी होगा रविवार

सिंह राशि के जातक के लिए राशिफल 5 अप्रैल 2026 की बात करें तो स्वास्थ्य के लिहाज दिन अच्छा है लेकिन माता को लेकर आप परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में उनका ख्याल रखें। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत हो सकता है लेकिन बहस करने से बचने की सलाह दी जाती है।

कैसे सावधान रहे कन्या राशि

कन्या राशि के लिए राशिफल 5 अप्रैल 2026 रविवार का दिन प्यार के लिहाज से काफी खुशनुमा होने वाला है। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा लेकिन इस सब के बीच कुछ मुश्किलें आ सकती है। ऐसे में सीनियर से बहस करने से बचें और अपने गुस्से पर कंट्रोल करें।

आर्थिक स्थिति को लेकर क्या है तुला राशि को अलर्ट

तुला राशि के जातक के लिए आज आर्थिक स्थिति काफी हितकारी हो सकती है लेकिन धन खर्च होने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है जरूरी

वृश्चिक राशि के जातक आज मेहनत करने से आपको फायदा भी होगा और आप हर तरफ अपना परचम लहरा पानी में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है तो इसके अलावा जॉब में जिम्मेदारियां बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन यह आपके लिए मार्ग प्रशस्त करने वाली है।

कहां सतर्क रहने की है धनु राशि को जरूरत

हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का सामना धनु राशि के जातक को करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की जरूरत है तो इसके अलावा पार्टनर की वजह से आपके नाम की भी हर जगह पर चर्चा हो सकती है। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है।

मकर राशि के लिए क्या है खुशखबरी

राशिफल 5 अप्रैल 2026 में मकर राशि के जातक प्रेम संबंधों में लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप दोनों के बीच रोमांस की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है। किसी बड़े बुजुर्ग के आशीर्वाद से आपका बिजनेस में लाभ मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा।

राशिफल 5 अप्रैल 2026 में कुंभ राशि को कहां मिलेगी खुशखबरी

कुंभ राशि के जातक के लिए भी आर्थिक स्थिति काफी फायदेमंद होने वाली है तो लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। आज आप जहां भी जाएंगे अपना वजूद बना पाने में कामयाब रहेंगे। नई नौकरी की तलाश में थे तो आज खुशियां मिल सकती है।

मीन राशि के लिए क्यों खास है रविवार

मीन राशि के जातक के लिए राशिफल 5 अप्रैल 2026 की बात करें तो बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। डील में भी फायदे मिल सकते हैं। नए प्रोजेक्ट आएंगे और डील क्रैक करने में बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद जरूर ले। पार्टनर के साथ भी रिश्ता मजबूत बन सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Asim Munir

अप्रैल 4, 2026

Rain Alert 5 April 2026

अप्रैल 4, 2026

कल का मौसम 5 April 2026

अप्रैल 4, 2026

Tamil Nadu Elections 2026

अप्रैल 4, 2026

अप्रैल 4, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 4, 2026