---Advertisement---

अपडेट होकर और निखर जाएगी 2023 Maruti WagonR कार, धांसू फीचर्स के साथ जल्द देगी दस्तक

2023 Maruti WagonR: मारुति सुजुकी अपनी फेमस हैचबैक कार को जल्द ही अपडेट करके ला सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे दो इंजन विकल्प के साथ पेश करेगी। साथ ही सीएनजी वेरिएंट भी लाया जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 28, 2023 1:32 अपराह्न

2023 Maruti WagonR
Follow Us
---Advertisement---

2023 Maruti WagonR: भारत की चर्चित कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कारों को काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच देश में 1 अप्रैल 2023 से नए एमिशन नॉर्म्स लागू होने जा रहे हैं। BS6 फेज-2 RDE नॉर्म्स को लागू किया जाएगा। ऐसे में कार कंपनियां अपनी गाड़ियों को अपग्रेड करने की तैयारी में लगी हुई हैं। खबरों की मानें तो मारुति सुजुकी अपनी फेमस हैचबैक मॉडल वैगनआर (2023 Maruti WagonR) को जल्द ही अपडेट करने वाली है।

2023 Maruti WagonR की जानकारी

कहा जा रहा है कि 2023 Maruti WagonR को 4 वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें लोगों को सीएनजी वेरिएंट का भी विकल्प दिया जा सकता है। इस नई कार को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 1.0 लीटर और 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन होगा, जोकि BS6 फेज-2 RDE नॉर्म्स के मुताबिक तैयार किए जाएंगे।

2023 Maruti WagonR की खूबियां

2023 Maruti WagonR के 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन में 67bhp की ताकत पैदा करने की क्षमता होगी। साथ ही इतनी क्षमता पर ये 89nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट कर पाएंगा। ये वेरिएंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ सकता है, जो कि 24.35km की माइलेज देगा और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 25.19km की माइलेज देगा। वहीं, इसका 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन 90bhp की ताकत और 113nm का टॉक पैदा करेगा। ये इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के 23.56km की माइलेज और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 24.43km की माइलेज देगा।

2023 Maruti WagonR का सीएनजी वेरिएंट

अगर इसके सीएनजी वेरिएंट की बात करें तो ये 1.0 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है। इतनी क्षमता पर ये 57bhp की पावर और 82nm का अधिकतम टॉर्क पैदा कर पाएंगे। इस कार में सीएनजी किट के साथ इसकी माइलेज 34.05km तक जा सकती है।

2023 Maruti WagonR के फीचर्स

कहा जा रहा है कि इसके दोनों इंजन ड्यूल जैट इंजन के साथ आएंगे। नई वैगरआर में आइडिल स्टार्ट और स्टॉप बटन, कूल्ड एग्जॉस्ट गैस रिसर्कुलेशन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 2023 Maruti WagonR में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो, हिल होल्ड असिस्ट, 4 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, स्पीड सेंसेटिव ऑटो डोर, कीलैस एंट्री और सेंट्रिल लॉकिंग जैसी खूबियां मिल सकती है। वहीं, इस कार में सेफ्टी के लिए 2 एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट, ईबीडी के साथ एबीएस और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर आने वाला है एक और कमाल का फीचर, पलक झपकते ही गायब हो जाएगा Audio!

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026