---Advertisement---

2023 Yamaha R15 V4: धांसू स्पोर्टी लुक पर फिदा हो जाएंगे आप! 155cc के तगड़े इंजन के साथ मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स

2023 Yamaha R15 V4: स्पोर्ट्स सेगमेंट में यामाहा ने अपनी नई बाइक को पेश कर दिया है। कंपनी ने इसमें काफी दमदार इंजन और फीचर्स दिए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 10, 2023 3:23 अपराह्न

2023 Yamaha R15 V4
Follow Us
---Advertisement---

2023 Yamaha R15 V4: मोटरसाइकिल सेगमेंट में यामाहा का एक अलग कॉर्नर है, जहां पर कंपनी लगातार अपने नए मॉडलों को पेश कर रही है। इसी बीच Yamaha ने अपने नए मॉडल 2023 Yamaha R15 V4 को बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस मॉडल को नया अवतार दिया है। यामाहा ने इस बाइक को काफी नए फीचर्स के साथ उतारा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसमें काफी एडवांस फीचर्स दिए गए है।

बाइक में मिलेगा धांसू लुक

इस बाइक के लुक भी काफी चर्चा हो रही है। काफी लोग इसके नए धांसू लुक पर फिदा हो रहे हैं। इस बाइक का लुक बड़ी-बड़ी बाइक्स को टक्कर देता है। इसमें केटीएम और सुजुकी जैसे कंपनियां भी शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि ये बाइक यूथ को काफी पसंद आएगी। जानिए क्या हैं इसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें: Pulsar N160 और TVS Apache 160 को क्या दिन में तारे दिखाएगी Hero की Xtreme 160R बाइक? जानें कब देगी तूफानी दस्तक

2023 Yamaha R15 V4 के फीचर्स

यामाहा ने इस बाइक को चार नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें मैटेलिक रेड, डार्क नाइट, रेसिंग ब्लू और इंटरसिटी सफेद रंग शामिल हैं। वहीं, इस रेसिंग बाइक में इंजन भी काफी धमाकेदार दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इसमें 155cc का सिंगल सिलेंडर इंजन 4 स्ट्रॉक, 4 वॉल्व और लिक्विड कूल्ड तकनीक के साथ उतारा गया है। इसके अलावा इसमें कंप्लाएंट फ्यूल इंजेक्टेड इंजन के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें गियरबॉक्स को इजी बनाने के लिए असिस्ट और स्लिपर क्लच गियर दिए गए हैं। इसमें 18.1bhp की ताकत और 14.2nm का टॉर्क दिया जाता है।

2023 Yamaha R15 V4 की कीमत

मॉडल2023 Yamaha R15 V4
इंजन155cc
ताकत18.1bhp
टॉर्क14.2nm
माइलेज55.20km
ब्रेकडबल डिस्क

 

इस बाइक में प्रोजेक्टर स्टाइल एलईडी हैडलाइट्स, ब्लूटूथ के साथ एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, डबल चैनल एबीएस, दो राइडिंग मोड- ट्रैक और रोड दिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और क्विक शिफ्टर दिया गया है। इस बाइक का मुकाबला केटीएम आरसी 200 से हो सकता है। वहीं, इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.95 लाख रुपये है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026

Nissan Tekton

जून 23, 2026

Skoda Slavia Facelift

जून 22, 2026

Tata Sierra EV

जून 20, 2026

Kia Sonet Facelift

जून 16, 2026