---Advertisement---

2026 Toyota Fortuner: SUV लवर्स की आएगी मौज, 3 बड़े अपग्रेड्स के साथ आ सकती है सड़क की क्वीन; लीक्स जानकर उड़ जाएंगे होश!

2026 Toyota Fortuner: एसयूवी सेगमेंट की किंग यानी टोयोटा फॉर्च्यूनर, एक बार फिर धमाका करने की तैयारी कर रही है। नई फॉर्च्यूनर गाड़ी में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 24, 2026 3:18 अपराह्न

2026 Toyota Fortuner
Follow Us
---Advertisement---

2026 Toyota Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर का नाम लेते ही सबसे पहले पावर पर ध्यान जाता है। साथ ही फुल साइज एसयूवी का ऑफरोड स्टांस और बड़ा डिजाइन हर किसी को लुभाता है। ऐसे में आप तैयारी शुरू कर दीजिए, क्योंकि वाहन कंपनी ने अपनी सबसे दमदार एसयूवी 2026 टोयोटा फॉर्च्यूनर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। ऐसे में कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नई जेनरेशन के साथ आने वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी में 3 खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस वजह से यह गाड़ी एक बार फिर लोगों का दिल जीत सकती है।

2026 Toyota Fortuner का नया डिजाइन

इंटरनेट पर चल रही रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आगामी 2026 टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी में काफी एक्सटीरियर अपग्रेड देखने को मिल सकता है। एसयूवी का फ्रंट लुक ज्यादा चौड़ा और सीधा रहने का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में कार अधिक बोल्ड और मॉडर्न नजर आ सकती है। गाड़ी में पतले हेडलैंप और नई ग्रिल थोड़ी अलग होने की संभावना है।

2026 टोयोटा फॉर्च्यूनर में मिल सकती है बेहतर सेफ्टी

वहीं, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 2026 टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी में सुरक्षा को भी बढ़ाया जाएगा। कार कंपनी इसमें एडीएएस पैकेज के कई दमदार फीचर्स शामिल कर सकती है। इसमें लेन डिपार्चर वार्निंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल समेत कई अन्य खूबियों से यात्रियों को सुरक्षित सफर मिल सकता है।

इंजन में मिल सकता है हाइब्रिड का विकल्प

इसके अलावा, 2026 टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी में मौजूदा 2.8 लीटर का डीजल इंजन ही आगे बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इसमें माइल्ड हाइब्रिड और फुल इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी पेश किए जा सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को हाइब्रिड ऑप्शन के जरिए बढ़िया माइलेज मिलने का अनुमान है।

क्या है अनुमानित लॉन्च और प्राइस डिटेल

कई ताजा लीक्स में दावा किया गया है कि 2026 टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी को अगस्त 2026 तक भारतीय बाजार में लाने की योजना है। वहीं, इसका संभावित दाम 40 से 60 लाख रुपये के करीब रहने की आशंका जताई गई है। हालांकि, अभी तक कार कंपनी ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026