---Advertisement---

Ather Rizta Electric Scooter: लंबा माइलेज ही नहीं बल्कि फैमिली की सेफ्टी की भी गारंटी! एथर का ये EV क्यों खरीदना चाहिए?

Ather Rizta Electric Scooter: एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने स्मार्ट फीचर्स और सेफ्टी के लिए जाना जाता है। बड़े परिवार के लिए ये एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 3, 2026 3:43 अपराह्न

Ather Rizta Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Ather Rizta Electric Scooter:  पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख कर रहे हैं। अगर आप भी किसी इलेक्ट्रकि स्कूटर को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एथर रिज्टा से बेस्ट शायद कोई अन्य विकल्प मिलेगा। दरअसल, ये बड़े परिवार वालों के लिए आरामदायक राइड को देखते हुए बड़ी सीट देता है। इसके साथ ही सामान रखने के लिए बड़ी स्टोरेज  मिलती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई सारे सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं। जो राइडर और उसके परिवार को हादसे से बचा सकता है।

Ather Rizta Electric Scooter की ऑन रोड कीमत

एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑन रोड कीमत की बात करें तो ये 1.42 लाख से लेकर 1.48 लाख के आस-पास है।

एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी, रेंज और स्पीड

इसमें 2.9 kWh की बैटरी और 3.7 kWh की बैटरी का विकल्प मिलता है। इसी के आधार पर इसकी कीमत रखी गई है।  विभिन्न शहरों और राज्यों में ये भिन्न हो सकती है।एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.9 kWh और 3.7 kWh की बैटरी मिलती है। ये 123 किमी से लेकर 160 किमी तक की रेंज दे सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 80 किमी घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। राइडर की सुविधा के लिए स्मार्ट ईको मोड, जिप मोड और रिवर्स मोड मिलता है।

एथर रिज्टा फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर  में मिल रहे सेफ्टी फीचर्स

एथर रिज्टा एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें स्कूटर को फिसलने से रोकने के लिए SkidControl का फीचर मिलता है। अचानक से ब्रेक लगने पर इमरजेंसी लाइट जलने लगती हैं। चढ़ाई पर चड़ने और उतरने के लिए ऑटो होल्ड का फीचर मिलता है। हादसे के दौरान बचाने के लिए फॉल सेफ का विकल्प मिलता है। इसमें डिस्क और रियर ड्रेम ब्रेक दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर को चोरों से बचाने के लिए TheftSafe का फीचर दिया गया है।

बड़े बूट स्पेस के साथ मिल रहे खास स्मार्ट फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 56 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। अभी तक इतनी सारी जगह सामान रखने के लिए किसी भी दो पहिया ईवी में नहीं मिलती है। बड़े परिवार को बैठने के लिए 900mm की लंबी सीट मिलती है।एथर का ये फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर 7 इंच की कलर टीएफटी टचस्क्रीन से लैस है। इसकी मदद से मैसेज, कॉल और मैप को आसानी से देखा जा सकता है । वहीं, म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी मदद से राइडर अपनी लाइव लोकेशन किसी को भी भेज सकता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026