---Advertisement---

Bajaj Chetak Electric Scooter को मिले नए फीचर्स ,जानें रेंज और स्मार्टनेस पर कितना पड़ेगा असर?

Bajaj Chetak Electric Scooter: बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने कुछ नए अपडेट किए हैं। जिसके कारण ये पहले से ज्यादा स्मार्ट और लंबी रेंज वाला हो गया है। चेतक के सारे इलेक्ट्रिक मॉडल में अपडेट कर दिए गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 29, 2026 2:16 अपराह्न

Bajaj Chetak Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Bajaj Chetak Electric Scooter:  भारत में लगभग 100 सालों से राज कर रही दो पहिया वाहन निर्माता देसी कंपनी बजाज का जलवा कायम है। इसके पेट्रोल की तरह इलेक्ट्रिक स्कूटर भी खूब बिक रहे हैं। लोगों ने बजाज पर भरोसा जताते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी की लिस्ट में शामिल करा दिया है। पहले नंबर पर देसी कंपनी टीवीएस है। वहीं, एथर और ओला तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। बजाज ने साल 2025 में 21 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर बढ़ाया। वहीं, 2.7 लाख ईवी बेचकर इतिहास रच दिया। ग्राहकों की बढ़ती  डिमांड को देखते हुए कंपनी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले चेतक इलेक्ट्रिक में बड़े बदलाव किए हैं।  बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में हुए बड़े अपडेट्स ने इसे पहले से ज्यादा स्मार्ट और एडवासं बना दिया है।

Bajaj Chetak Electric Scooter 2026 में क्या हुए बड़े बदलाव?

बजाज चेतक ईवी को कंपनी ने तीन हिस्सों में बांटकर इसका नेमिंग स्ट्रक्चर बदल दिया है। अब ये C25, C30 और C35 तीन वेरियंट में मिलेगा।इन तीन वेरियंट के आधार पर इसकी परफॉर्मेंस भी बंट गई है। बजाज ने सभी चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अपडेट करके इसकी परफॉर्मेंस को बढ़ा दिया है। इन तीनों की एक्स शोरुम कीमत 91504 रुपए रखी गई है। कंपनी ने सी35 01 और सी35 02 की परफॉर्मेंस बढ़ाकर 80kmph कर दी है। पहले ये 73kmph थी। वहीं, सी 35 03 और सी30 1 की टॉप रेंज 70kmph हो गयी है। पहले ये 63kmph थी। वहीं, सी 25 01 की रेंज अब 60kmph हो गई है, पहले ये 55 kmph थी। इसके साथ ही मोटर की पावर को बढ़ाकर 4.8 kW कर दिया गया है। पहले ये 4.5kW थी। कंपनी ने चार्जिंग पर भी काम किया है। अब ये 55 मिनट में इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करेगा।

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिले नए स्मार्ट फीचर्स

इसके साथ ही कंपनी मे C3501 और C3502 में कुछ स्मार्ट फीचर्स को अपडेट किया है। इसमें रिमोट सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया गया है। बजाज चेतक में OTA अपडेट्स होने से अब सॉफ्टवेयर बदलने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। वहीं, कंपनी ने इसमें Google Maps इंटीग्रेशन का ऑप्शन भी दिया है। चेतक के ईवी में कंपनी ने Hill Hold Assist, Sports Mode  को जोड़ा है। इसके साथ ही इसे पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए प्रीमियम TFT के बजाय कलर LCD कंसोल कर दिया गया है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2027 Hyundai Creta

अप्रैल 29, 2026

Honda City Facelift

अप्रैल 28, 2026

Maruti Suzuki Fronx Facelift

अप्रैल 28, 2026

Kia Sorento Hybrid

अप्रैल 27, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अप्रैल 26, 2026

Maruti Suzuki Brezza Facelift

अप्रैल 26, 2026