---Advertisement---

लॉन्च से पहले Mahindra Thar 5 Door की एक और खूबी ने लोगों को किय बेचैन! जाने क्या

Mahindra Thar 5 Door को इसी साल पेश किया जाएगा। इसके लीक फीचर्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 23, 2024 4:53 अपराह्न

Mahindra Thar 5 Door
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar 5 Door: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी में शुमार Mahindra बहुत जल्द अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली महिन्द्रा थार से पर्दा हटाने वाली है। कंपनी इस बार थार को 3 दरवाजों की जगह 5 दरवाजों में लॉन्च करेगी। यही वजह है कि, Mahindra Thar 5 Door थार काफी छाई हुई है। इस गाड़ी को 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है।

Mahindra Thar 5 Door का कैसा हो सकता है इंजन?

थार 5-डोर में 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की खबर सामने आयी है। इस कार को 15 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस SUV को कंपनी Mahindra Thar 5 Door Armada के नाम से उतार सकती है। इस 5 दरवाजों वाली थार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके इंजन को लेकर लोगों के मन में काफी सवाल उठ रहे हैं।

Mahindra Thar 5 Door Armada ऑफरोडिंग कार को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए इसमें स्टील व्हील और अलॉय व्हील जोड़े जा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए ADAS फीचर दिया जा सकता है।

Mahindra Thar 5 Door की खूबियां

इस कार के इंटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें स्पेस बढ़ाया जा सकता है। इसमें Dashboard, Large Screen Automatic AC, 360 Degree Camera, Multiple Airbags, Advanced Driver Assistance System जैसी खूबियों को जोड़ा जा सकता है।

इस गाड़ी में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकते हैं। इसके साथ ही इसे 4X4 और 4X2 ड्राइवट्रेन के साथ भी पेश किया जा सकता है। इतना ही नहीं इस कार में पावर्ड सनरूफ, लेदर की सीट्स मिलने की भी उम्मीद है। इस कार का मुकाबला Jimny 5-Door और Force Gurkha 5-Door जैसी गाड़ियों से है। इस कार को काफी प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। आने वाले समय में इसकी बुकिंग शुरु हो सकती है। आपको बता दें, महिन्द्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से थार एक है। इसको लोग ऑफ रोडिंग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि, वो इस 5 दरवाजों वाली कार का इतनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026