---Advertisement---

Electric Scooter: मामूली से डाउनपेमेंट और आसान सी किस्तों पर घर ले आए Hero Electric स्कूटर, फेस्टिव सीजन हो जाएगा सुनहरा!

Electric Scooter: अगर आप फेस्टिव सीजन को सुनहरा बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या खरीदा जाए, जो घर के सभी लोगों को पसंद आ जाए तो आप ऐसे में हीरो का इलेक्ट्रिक स्कूटर घर ला सकते हैं वो भी मामूली से डाउनपेमेंट और आसान सी किस्तों में। ...

Read more

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 1, 2023 3:33 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 8:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Electric Scooter: अगर आप फेस्टिव सीजन को सुनहरा बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या खरीदा जाए, जो घर के सभी लोगों को पसंद आ जाए तो आप ऐसे में हीरो का इलेक्ट्रिक स्कूटर घर ला सकते हैं वो भी मामूली से डाउनपेमेंट और आसान सी किस्तों में। हम यहां आपको इसी इलेक्ट्रिक अवतार वाले स्कूटर को लेने की पूरी प्लानिंग बता रहे हैं। इनको घर लाने के लिए आपको ज्यादा कीमत भी नहीं चुकानी होती है।

Hero Electric Atria LX के लिए डाउनपेमेंट और किस्त

हीरो के इस स्कूटर की कीमत एक्सशोरूम दिल्ली के हिसाब से 77,690 रुपये है। इसे दो रंग विकल्पों के साथ लिया जा सकता है। जो कि ब्लैक और रेड हैं। अगर इसके लिए आप कम से कम 10000 हजार रुपये डाउनपेमेंट के तौर पर देते हैं तो बाकी के पैसों का लोन दे दिया जाता है और दो साल की अवधि के लिए मासिक किस्त बन जाती है। इन दो सालों तक 9 प्रतिशत का ब्याज दर बैंक के द्वारा लिया जाता है। हालांकि, बैंकों के हिसाब से ब्याज दर अलग-अलग भी हो सकती है। 24 महीने के हिसाब आपको हर माह 2792 रुपये की किस्त भरनी पड़ती है।

फीचर्स Hero Electric Atria LX
टॉप स्पीड25 किमी प्रति घंटा
रेंज85 किमी प्रति चार्ज में
चार्जिंग समय4 से 5 घंटा
बैटरी क्षमता51.2V / 30Ah
क्रूज़ कंट्रोलमिलता है।

Hero Electric Flash LX का भी करा सकते हैं फाइनेंस

आप चाहें तो हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश एलएक्स (Hero Electric Flash LX) को भी फाइनेंस स्कीम का लाभ लेकर घर ला सकते हैं। इसकी कीमत एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार 59640 रुपये है। इसके लिए अगर 10 हजार रुपये डाउनपेमेंट के तौर पर दिए जाते हैं तो बाकी के पैसों को किस्तों में डिवाइड कर दिया जाता है। जिसको आप अगले दो सालों में मासिक किस्तों में भर सकते हैं। इसके लिए ईएमआई 2268 रुपये की बनती है।

फीचर्स Hero Electric Flash LX
रेंज85 किमी सिंगल चार्ज में देता है।
टॉप स्पीड25 किमी प्रति घंटा
बैटरी क्षमता51.2V / 30Ah
क्रूज़ कंट्रोलनहीं मिलता है
फुल चार्ज4 से 5 घंटे का लगता है।

ध्यान दें, यहां सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। खरीदने से पहसे डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक साइट से पुष्टि कर लें और अपनी पसंद का खास ख्याल रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026

Leave a Comment