---Advertisement---

Toyota Rumion के लॉन्च होते ही बढ़ेंगी Ertiga की मुश्किलें! इन नए फीचर्स से बाजार में धाक जमाएगा ये मॉडल

Toyota Rumion: जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा भी फेस्टिवल सीजन को लेकर तैयार है। खबरों की माने तो टोयोटा की रुमियन अब शानदार फीचर दे लैस होकर जल्द ही ऑटो बाजार में दस्तक दे सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 2, 2023 10:15 पूर्वाह्न

TOYOTA RUMION
Follow Us
---Advertisement---

Toyota Rumion: जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा भी फेस्टिवल सीजन को लेकर तैयार है। खबरों की माने तो टोयोटा की रुमियन अब शानदार फीचर से लैस होकर जल्द ही ऑटो बाजार में दस्तक दे सकती है। बता दें कि ऑटोबाजर की कंपनियां फेस्टिव सीजन को लेकर बेहद उत्सुक रहती हैं। इन दिनों आम दिनों की तुलना में खरीदारी बढ़ जाती है। इसी क्रम में कंपनियां नये-नये मॉडल को बाजार में लॉन्च कर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। टोयोटा भी इसी क्रम में अपने कदम आगे बढ़ा रही है।

मारुति सुजुकी अर्टिगा के तर्ज पर डिज़ाइन की गई है Rumion

टोयोटा की रुमियन को लेकर कहा जा रहा है कि टोयोटा की यह गाड़ी मारुति सुजुकी की अर्टिगा कार पर बेस्ड। ज्यादातर फीचर और डिज़ाइन इसी के तर्ज पर कंपनी ने इस्तेमाल किया है। हालाकि इसके अतिरिक्त रुमियन में कुछ अपग्रेडेड फीचर भी है जो कि इसे ऑटोबाजर में सबसे थोड़ा अलग बनाते हैं। बता दें कि रुमियन की लंबाई 4,395 मिमी, चौड़ाई 1,735 मिमी और ऊंचाई 1,690 मिमी होगी जो कि अर्टिगा के जैसे ही है। वहीं इसके प्रोजेक्टर हेडलैंप, साइड क्रीज़ और क्रोम गार्निश के साथ टेलगेट डिजाइन भी बिल्कुल अर्टिगा के समान ही रहेंगे।

फीचर्स

वहीं टोयोटा रूमियन के फीचर की बात करें तो बता दें कि इस गाड़ी में ज्यादातर फीचर अर्टिगा के जैसे ही होंगे। इसमें लेदर कवर्ड स्टीयरिंग व्हील, क्रूज़ कंट्रोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार फीचर्स, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक एसी, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है।

अपग्रेडेड होगी टोयोटा की रूमियन

यूँ तो रूमियन अर्टिगा के तर्ज पर ही डिज़ाइन किया गया है पर इसमें कुछ ऐसे फ़ीचर्स भी है जो कि अर्टिगा से हट कर हैं। बता दें कि टोयोटा रूमियन को अपग्रेड कर बाजार में लॉन्च कर रही है। इसमें इंनोवा के तर्ज पर सिग्नेचर ग्रिल होगी जो कि इसे खास बनाती है। वहीं इसके अतिरिक्त रूमियन के ग्रिल में जालीदार पैटर्न होगा जिसके चारों ओर क्रोम और बीच में टोयोटा का लोगो मिलेगा। वहीं इसके फ्रंट और रियर बंपर को भी अपडेट किया जाने की सूचना है। फ्रंट बंपर में सिल्वर या ब्रश एल्यूमीनियम एलिमेंट्स मिल सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026