---Advertisement---

EV Charger: क्या इस टेक्नोलॉजी के आते ही बंद हो जाएगी बैटरी फटने की समस्या?

EV Charger: इलेक्ट्रिक वाहनों में बैटरी चार्ज करने की समस्या बड़ी समस्या से क्या मिलने वाली है राहत।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 4, 2024 12:22 अपराह्न

EV Charger
Follow Us
---Advertisement---

EV Charger: देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए कई देसी और विदेशी कंपनियां एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश कर रही हैं। इन वाहनों में दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन हैं। पिछले कुछ समय से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ लोगों का काफी रुझान बढ़ा है। लेकिन इसके साथ-साथ उन्हें एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ है वो है चार्जिग पर लगाते हुए बैटरी का गर्म होना या फिर चार्ज होते-होते बैटरी का फट जाता है।

इस समस्या से आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इस के समाधान के लिए एक नई टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी चल रही है। जिसकी वजह से अब चार्जिग पर लगाने के बाद चार्जर और बैटरी दोनों ही गर्म होकर नहीं फटेंगे।

DC Charger को जल्द मिल सकती है PCM कूलिंग टेक्नोलॉजी

ये एक Phase Change Material PCM कूलिंग टेक्नोलॉजी है। अमेरिकन कंपनी यूनिटेड स्टेट पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस में जनरल मोटर GM कंपनी ने इस तकनीक को पेटेंट कराया था। इस तकनीक को लेकर कहा जा रहा है कि, ये DC फास्ट चार्जर को चार्ज होने के दैरान गर्म होने से रोकेगी और कूल करेगी। फिलहाल इस तकनीक को लेकर आधिकारिक रुप में कोई जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन अगर ये PCM कूलिंग टेक्नोलॉजी आ जाती है तो बैटरी के गर्म होने की सनमस्या खत्म हो जाएगी।

बैटरी चार्ज करते हुए हो जाती है गर्म

आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड काफी बढ़ेगी। जिसको देखते हुए इनमें होने वाली समस्याओं के बारे में कंपनियां अभी से ही सोचने लगी हैं। अब ये तकनीक कब तक आएगी और कैसे काम करेगी इसका अभी इंतजार करना होगा। अगर आप चाहते है कि, EV की बैटरी चर्जिग के दौरान ज्यादा गर्म ना हो तो इसके लिए ध्यान रखें कि, ये ओवर चार्ज ना हो। अगर बैटरी पैक गर्म हो रहा है तुरंत चार्जिंग को रोक दें। इससे बैटरी की क्षमता प्रभावित नहीं होगी। इसके साथ ही ध्यान रखें कि, वाहन की बैटरी पूरी तरह से खत्म ना हो। जीरो चार्जिंग पर बैटरी के पहुंचने पर इसका असर पड़ता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026