---Advertisement---

Formula 1 Racing Car ऐसे ही नहीं करती हवा से बातें, दाम से लेकर दम तक यहां जानें इन हाई स्पीड गाड़ियों से जुड़े हर सवाल का जवाब

Formula 1 Racing Car से जुड़े हर सवाल का जवाब आज आपको इस खबर के जरिए मिलने वाला है। इस F1 हाई स्पीड कार की कीमत से लेकर रेस की शुरुआत तक । आज आपको सबकुछ बताएंगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 20, 2025 1:52 अपराह्न

Formula 1 Racing Car
Follow Us
---Advertisement---

Formula 1 Racing car: साल 2007 में बॉलीवुड के नवाब Saif Ali Khan और Rani Mukerji की एक फिल्म आयी थी Ta Ra Rum Pum। इसमें एक्टर ने फॉर्मूला 1 गाड़ियों के रेसर की भूमिका निभाई थी। मूवी में कई High Speed Cars को दिखाया गया था।लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक Formula 1 Racing Car Price कितना हो सकता है? और कौन से देश इन High Speed Cars के बीच Race करवाते हैं? F1 रेस की मेजबानी करने में कितना खर्च आता है? और फॉर्मूला 1 रेसिंग की शुरुआत कहां से हुई?। अगर ये सवाल आपके मन में उठते हैं और इसका जवाब जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपकी जानकारी को बढ़ा सकता है। क्योंकि आज हम आपको इन तमाम सवालों के जवाब के साथ वो सबकुछ बताएंगे जो कि, फॉर्मूला 1 रेसिंग कार के दीवानों को पता होना चाहिए।

F1 Car बनाने में कितना खर्च आ सकता है?

Formula 1 Racing Car की कीमत देखने से पहले, यह समझना ज़रूरी है कि उन्हें कौन बनाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, इन हाई स्पीड कार को बनाने की अलग ऑटो टीम होती हैं। जो कि, FIA नियमों के अनुसार इस गाड़ियों को डिजाइन करते हैं और बनाते हैं। Mercedes मैकलारेन, एस्टन मार्टिन और विलियम्स जैसी गाड़ियों के इंजन बनाती है.वहीं, फरारी जैसी कंपनी Kick Sauber जैसी F1 Racing Car का इंजन बनाती हैं।

Picture Credit: Google

Formula 1 Racing Car Price आपको चौंका सकता है।आज हम आपको बताएंगे कि, इस हाई स्पीड कार हार्ड वेयर कितने महंगे तक हो सकते हैं।

1.Chassis & Aerodynamics – 50 से 70 करोड़ रुपए हो सकती है।
2.Engine – 70 से 90 करोड़ रुपए हो सकती है।
3.Transmission & Gearbox – 15 से 20 करोड़ हो सकती है।
4.Tires – एक टायर की कीमत 1-2 करोड़ रुपए तक हो सकती है।
5.Electronics और Software – 8 से 10 करोड़ का हो सकता है।

आपको जानकार हैरानी होगी कि, Lewis Hamilton की मर्सिडीज F1 W04 रेसिंग कार की 2023 में 143 करोड़ की नीलामी हुई थी। इससे इसकी कीमत और क्रेज का अंदाजा लगाया जा सकता है।

F1 Grand Prix भारत में कब हुआ?

फ़ॉर्मूला 1 कार की रेस का आयोजन दुनिया भर के कई देशों में किया जाता है। भारत ने भी साल 2011 से 2013 तक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में Buddh International Circuit में फ़ॉर्मूला 1 f1 Grand Prix हुआ था । लेकिन इसके बाद इस आयोजन को विवाद के चलते बंद करना पड़ा। फिलहाल Formula 1 Racing car की रेस यूनाइटेड किंगडम , इटली, मोनाको, अमेरिका, स्पेन, साउदी अरब, और फ्रांस जैसे कई देशों में हो रही है।

Picture Credit: Google

F1 Race के कार्यक्रम के आयोजन में अच्छा-खासा खर्चा आता है। इन शो की मेजबानी के लिए 3 हजार से 4 हजार करोड़ रुपए तक का खर्चा आ सकता है।

Formula 1 Race कब से हो रही है?

F1 का इतिहास सात दशकों से भी ज़्यादा पुराना माना जाता है। इतिहास में हाई स्पीड गाड़ियों के रेस की शुरुआत फेडरेशन इंटरनेशनेल डील ऑटोमोबाइल ने की थी। पहला आधिकारिक F1 विश्व चैम्पियनशिप सीज़न 1950 में हुआ।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Scram 450

अप्रैल 25, 2026

BMW F 450 GS

अप्रैल 24, 2026

MG Majestor

अप्रैल 23, 2026

Bajaj Pulsar NS 400Z

अप्रैल 22, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अप्रैल 22, 2026

Tesla Model Y L

अप्रैल 22, 2026