---Advertisement---

Hero Splendor Plus vs TVS Radeon: हीरो की ही नहीं, बल्कि टीवीएस की यह धांसू बाइक भी देती है जबरदस्त माइलेज, जानें डिजाइन से लेकर खूबियों तक में अंतर

Hero Splendor Plus vs TVS Radeon: हीरो स्प्लेंडर प्लस और टीवीएस रेडियन बाइक में से किस विकल्प को चुनना बेहतर साबित हो सकता है। इन दोनों में से किस बाइक में बढ़िया माइलेज देखने को मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 13, 2025 4:23 अपराह्न

Hero Splendor Plus vs TVS Radeon
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus vs TVS Radeon: इस इन दिनों काफी वाहन कंपनियां अपने टू व्हीलर्स और फॉर व्हीलर्स पर बंपर छूट दे रहे हैं। अगले कुछ दिवाली है, ऐसे में काफी लोग नया वाहन घर लाना पसंद करते हैं। अगर आप दमदार माइलेज वाली बाइक लेने की सोच रहे हैं, मगर आपको हीरो स्प्लेंडर के अलावा कोई और नाम नहीं समझ आ रहा है, तो आपको इस खबर से जानकारी मिल सकती है। दरअसल, माइलेज के मामले में टीवीएस रेडियन भी हीरो की कम्यूटर बाइक को टक्कर देती है।

Hero Splendor Plus vs TVS Radeon की कीमत में अंतर

अगर हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत की बात करें, तो इसका दाम 73902 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखा गया है। वहीं, टीवीएस रेडियन मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 55100 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली तय की गई है।

स्टाइलिंग और डिजाइन में कैसी हैं हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम टीवीएस रेडियन बाइक

वहीं, हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक के डिजाइन की बात करें, तो कंपनी ने इसमें काफी लुक और पारंपरिक डिजाइन शामिल किया है। ऐसे में काफी लोगों को यह सिंपल डिजाइन भी काफी बढ़िया लगता है।

उधर, टीवीएस रेडियन मोटरसाइकिल में कंपनी ने ड्यूल टोन में फ्यूल टैंक दिया है। इसके अलावा बाइक का साइड पैनल पूरी तरह से ब्लैक रखा गया है। ऐसे में डिजाइन के मामले में दोनों ही बाइक बराबरी पर रहती है।

खूबियों में कौन सी बाइक आगे

फीचर्स के मामले में हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक में एनॉलॉग मीटर, आई3एस टेक्नोलॉजी, एक्ससेंस तकनीक देखने को मिलती है। इन फीचर्स की वजह से राइडर को बेहतर फ्यूल एफिशियंसी के साथ दमदार पिकअप और ब्रेकिंग की सुविधा का लाभ मिल सकता है। साथ ही साइड स्टैंड इंडीकेटर काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

उधर, टीवीएस रेडियन बाइक में फ्यूल इंजेक्शन फीचर की वजह से इसकी माइलेज 15 फीसदी बढ़ जाती है। इसके साथ ही बाइक में बेहतर स्टेबिलिटी और इंजन की परफॉर्मेंस को बेहतर किया गया है।

माइलेज में कौन सी मोटरसाइकिल है असली बादशाह

बाइक की माइलेज सबसे है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में करीब 61KMPL की माइलेज मिलती है। इसमें 97.2cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह 7.91bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है।

दूसरी तरफ, टीवीएस रेडियन बाइक में रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बाइक 62KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है। इसमें 109.7cc का इंजन जोड़ा गया है, जो कि 8.08bhp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी ने इसमें 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लसटीवीएस रेडियन
इंजन97.2cc109.7cc
पावर7.91bhp8.08bhp
टॉर्क8.05Nm8.7Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड4 स्पीड
माइलेज61KMPL62KMPL

दोनों धाकड़ बाइक में से किसका चयन बेहतर?

अंत में, हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम टीवीएस रेडियन दोनों ही बाइक काफी दमदार खूबियों से लैस है। अगर आप कीमत की बात करें, तो टीवीएस रेडियन बाजी मार जाती है। मगर खूबियों और सेफ्टी के मामले में हीरो की बाइक आगे निकल जाती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Ertiga 2026

मार्च 1, 2026

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026