---Advertisement---

Hero Splendor Plus Xtec: हीरो की मोस्ट पॉपुलर कम्यूटर बाइक पर उठाएं 4000 रुपये तक का कैशबैक, इसकी तगड़ी माइलेज के आगे सब ध्वस्त; जानें ऑफर

Hero Splendor Plus Xtec: हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक बाइक को फ्लिपकार्ट शॉपिंग साइट पर 4000 रुपये तक की छूट के साथ उतारा गया है। इस मोटरसाइकिल में तगड़ी माइलेज देखने को मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 15, 2025 5:39 अपराह्न

Hero Splendor Plus Xtec
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus Xtec: दो पहिया वाहन सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प एक नामी और दबदबा रखने वाला तगड़ा ब्रांड है। बीते महीने फेस्टिव सीजन के दौरान हीरो ने जमकर अपने टू व्हीलर्स की बिक्री की। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकतर डेली कम्यूटिंग के लिए हीरो की इस मोटरसाइकिल पर दांव लगाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी धाकड़ माइलेज वाली बाइक को तलाश रहे हैं, तो हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक को हजारों रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं।

Hero Splendor Plus Xtec पर मिल रहा है धाकड़ छूट ऑफर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक बाइक को तगड़े ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर इस मोटरसाइकिल को 76187 रुपये के साथ उतारा गया है। इस बाइक को बैंक ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए 5 फीसदी, मतलब 4000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए फ्लिपकार्ट के सभी नियम व शर्तें पूरी करनी होगी। ऐसे में बाइक का दाम थोड़ा कम हो सकता है।

Photo Credit: Flipkart

हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक में मिलती है दमदार माइलेज

बाइक निर्माता ने हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक मोटरसाइकिल में 97.2cc का बीएस-6 सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 7.9bhp की ताकत और 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बाइक लगभग 73kmpl की माइलेज दे सकती है। इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक जोड़ा गया है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक
इंजन97.2cc
पावर7.9bhp
टॉर्क8.05Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड मैन्युअल
माइलेज73kmpl

इसके अलावा, हीरो की इस मशहूर कम्यूटर मोटरसाइकिल में आई3एस तकनीक देखने को मिलती है। इससे बाइक की फ्यूल एफिशियंसी काफी बेहतर होती है। साथ ही एक्ससेंस एफआई तकनीक भी जोड़ी गई है। इससे मोटरसाइकिल की हैंडलिंग और पिकअप बढ़िया हो जाती है। बाइक का कुल वजन 112 किलोग्राम है, ऐसे में इसे आसानी से शहर और ग्रामीण इलाकों में चलाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026