---Advertisement---

नई तकनीक और यूनिक फीचर्स के साथ आ रहा है Honda Dio H Smart स्कूटर, Honda Activa को दे पाएगा टक्कर!

Honda Dio H Smart: बीते एक दशक से ज्यादा वक्त में भारतीय वाहन सेक्टर में होंडा का मशहूर स्कूटर एक्टिवा अभी भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। होंडा एक्टिवा अप्रैल महीने की सेल में भी नंबर वन स्कूटर बना हुआ है। वहीं, पिछले कुछ समय कंपनी ने इसका स्मार्ट वर्जन पेश किया था, ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 28, 2023 12:26 अपराह्न

Honda Dio H Smart
Follow Us
---Advertisement---

Honda Dio H Smart: बीते एक दशक से ज्यादा वक्त में भारतीय वाहन सेक्टर में होंडा का मशहूर स्कूटर एक्टिवा अभी भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। होंडा एक्टिवा अप्रैल महीने की सेल में भी नंबर वन स्कूटर बना हुआ है। वहीं, पिछले कुछ समय कंपनी ने इसका स्मार्ट वर्जन पेश किया था, जिसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब इसे अगले स्तर पर ले जाएगा।

Honda Dio H Smart की जानकारी

बताया जा रहा है कि होंडा डियो का स्मार्ट वर्जन जल्द ही मार्केट में धमाल मचाने आ सकता है। Honda Dio H Smart स्कूटर को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। जानिए इसमें क्या कुछ फीचर्स मिल सकते हैं।

Honda Dio H Smart की खूबियां

खबरों के मुताबिक, Honda Dio H Smart में तकनीक को अपडेट किया जाएगा और इसमें काफी नए फीचर्स एड किए जाएंगे। इसमें अलॉय व्हील्स और कीलैस स्टार्ट जैसे फीचर मिल सकते हैं। इसमें फ्यूल कैप, स्टोरेज यूनिट को अनलॉक करने, स्मार्ट सेफ फीचर दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इसे भीड़ वाली लोकेशन में ढूंढने के लिए इसके चारों इंडीकेटर में फ्लैश करके उसकी खाली जगह को भरा गया है। इस स्कूटर को चाबी के बिना भी शुरू किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: हाईटेक वॉयस कमांड फीचर के साथ आई TVS Raider 125 Special Edition, पेट्रोल पंप ढूंढने में होगी आसानी

Honda Dio H Smart की नई तकनीक

दावा किया जा रहा है कि होंडा इस स्कूटर में तकनीक में तो बदलाव करेगी, मगर इसके इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। इसमें 109cc का इंजन मिलता है। इतनी क्षमता पर ये 7.8bhp की ताकत और 9nm का टॉर्क पैदा करता है। बताया जा रहा है कि होंडा इस स्कूटर को इस साल त्योहारी सीजन के दौरान पेश कर सकती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 68625 रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसके आधिकारिक जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: यूनिक डिजाइन वाले Equator 0.75 टन के पोर्टेबल Inverter AC को खरीदने का शानदार मौका, मिल रही 41 फीसदी की छूट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Hyundai Verna

मार्च 9, 2026

Renault Duster 2026

मार्च 9, 2026

Mahindra XUV7XO

मार्च 9, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मार्च 8, 2026

2026 Royal Enfield Guerrilla 450

मार्च 8, 2026

Hero Xtreme 125R

मार्च 7, 2026