---Advertisement---

Honda Elevate vs Kia Seltos: किस SUV में मिलते हैं ज्यादा स्मार्ट फीचर्स, बुक करने से पहले जान लें दोनों में बड़ा फर्क

Honda Elevate vs Kia Seltos: अगर आप नई कार खरीदने जा रहे हैं तो एक बार जानिए होंडा एलिवेट और किआ सेल्टॉस में किस एसयूवी में से किसमें मिलते हैं अधिक सेफ्टी फीचर्स। जानें क्या हैं दोनों में बड़ा अंतर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 5, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Honda Elevate vs Kia Seltos
Follow Us
---Advertisement---

Honda Elevate vs Kia Seltos: भारतीय कार बाजार में एक से बढ़कर एक कारे हैं। ऐसे में अगर आप नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए एक खास जानकारी लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में दो कारों होंडा एलिवेट और किआ सेल्टॉस (Honda Elevate vs Kia Seltos) के बीच क्या अंतर है, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Honda Elevate की खूबियां

जापान की कार कंपनी होंडा ने अपनी नई एसयूवी को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस कार को 4 वेरिएंट के साथ लाया गया है, इसमें SV, V, VX और ZX शामिल है। होंडा की इस कार में 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मैटेलिक, गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, फोइनिक्स ऑरेंज पर्ल, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल आदि शामिल है। इसमें 7 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए है। कार में 1.5 लीटर का इंजन मिलता है। ये कार 15.31KM से 16.92KM की माइलेज देती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से लेकर 15.99 लाख रुपये है।

Kia Seltos की खासियत

साउथ कोरिया की कार कंपनी किआ मोटर्स की कार किआ सेल्टॉस एक मशहूर कार है। इस कार को 7 वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। ये कार 3 कलर ऑप्शन के साथ आती है। इसमें क्लियर व्हाइट, ऑल ब्लैक और स्पार्लिंग सिल्वर रंग शामिल है। इस कार में हैलोजीन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, फुली डिजिटल कलस्टर, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक और 6 एयरबैग मिलते है। इसमें ESC और VSM भी दिया गया है। साथ ही इसमें एबीएस भी मिलता है। इस कार में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 10.89 लाख रुपये है।

फीचर्सHonda ElevateKia Seltos
इंजन1.5 लीटर1.5 लीटर
ताकत119bhp114.41bhp
टॉर्क145nm250nm
गियरबॉक्स6 स्पीड6 स्पीड

यहां पर सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। किसी भी कार को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का ख्याल रखें। किसी कार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026