---Advertisement---

Honda Motocompacto Mini: अब आ गया अटैची शेप वाला फोल्डेबल Electric Scooter, इसे अपनी मर्जी से कही भी ले जाएं और करें राइड

Honda Motocompacto Mini Electric Scooter: जापान की कंपनी होंडा ने सूटकेस शेप वाला एक लास्ट माइल मिनी इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर दिया है। इसका लुक काफी स्टाइलिश है और इसमें दमदार बैटरी पैक दी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 20, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Honda Motocompacto Mini Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Honda Motocompacto Mini Electric Scooter: जापान की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा अपने यूनिक व्हीलर के लिए काफी फेमस है। होंडा का भारत समेत पूरी दुनिया में अच्छी-खासी मार्केट है। देश और दुनिया में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में होंडा ने एक ऐसा ईवी स्कूटर (Honda Motocompacto Mini Electric Scooter) पेश किया है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होगा। ये स्कूटर इतना छोटा है कि इसे उठाकर कही भी लेकर जा सकते हैं। इसके छोटे साइज की वजह से इसका लुक काफी शानदार है। जानें क्या है इसकी खूबियां।

Honda Motocompacto Mini Electric Scooter का डिजाइन

होंडा मोटो कॉम्पैक्टो मिनी स्कूटर एक शानदार प्रोडक्ट है। ये दुनिया का यूनिक पोर्टेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो फोल्ड हो जाता है। इसके बाद इसे उठाकर अपनी मर्जी से कही भी लेकर जा सकते हैं। ये स्कूटर एक सूटकेस की शेप में आता है। ये स्कूटर 24KM की टॉप स्पीड देता है। कंपनी ने इसे ड्यूल टोन कलर के साथ अनवील किया है। इसकी लंबाई 1185mm है। कंपनी ने इसे स्टाइलिश डिजाइन के साथ दुनिया के सामने रखा है। कंपनी के मुताबिक, इस मिनी स्कूटर का कुल वजन 19kg है। इस ईवी स्कूटर को सूटकेस की तरह पकड़कर कही भी ले जा सकते हैं। इसमें कंपनी का लोगो और शानदार ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है।

Honda Motocompacto Mini Electric Scooter का बैटरी पैक

होंडा ने इसे लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए तैयार किया है। इसके ऊपर वाले हैंडल आसानी से मुड़कर एक अटैचीशेप में आ जाते हैं। अगर जरूरत पड़ती है तो इसे आसानी से खोला जा सकता है। इसमें एलईडी लाइट, सिंगल सीट और साइड स्टैंड दिया गया है। इसमें 6.8ah की बैटरी पैक दी गई है। इसे 15amp चार्जर से आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

फीचर्सHonda Motocompacto Mini Electric Scooter
बैटरी6.8ah
रेंज19km
पावर490 वाट
टॉर्क16nm
टॉप स्पीड24KM

Honda Motocompacto Mini Electric Scooter की कीमत

कंपनी का दावा कि ये 3 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें 19km की रेंज मिलती है। ये 490 वाट की ताकत और 16nm का टॉर्क देती है। कंपनी ने इसे 995 डॉलर की कीमत पर ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत भारतीय करेंसी में 82000 रुपये के करीब आंकी गई है। हालांकि, इसे भारतीय बाजार में पेश किए जाने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026

Nissan Tekton

जून 23, 2026