---Advertisement---

दमदार बैटरी और मोटर के दम पर रंग जमाएगा Honda PCX Electric Scooter, देगा तूफानी दस्तक

Honda PCX Electric Scooter: जापानी कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह अपने नये Honda PCX इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करेगी। यह एक अर्बन इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह से स्वदेशी होगा और यह टीवीएस, ओला व हीरो कंपनी के दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देगा। इस स्कूटर का ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 11, 2023 5:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Honda PCX Electric Scooter: जापानी कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह अपने नये Honda PCX इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करेगी। यह एक अर्बन इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह से स्वदेशी होगा और यह टीवीएस, ओला व हीरो कंपनी के दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देगा। इस स्कूटर का डिजिन काफी शार्प होगा, जो दिखने में मैक्सी लुक देगा। तो आइये जानते हैं इस स्कूटर के बारे में कुछ जानकारियां।

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे बनती हैं दुबई के शेखों की सोने की कारें और कितने गोल्ड का किया जाता है इस्तेमाल

Honda PCX Electric Scooter के संभावित फीचर्स

Honda PCX इलेक्ट्रिक स्कूटर में होंडा मोबाइल पावर पैक के नाम से दो रिमूवेबल लिथियम आयन बैटरी आएंगी है। ये बैटरी नॉर्मल चार्जर से पूरी तरह चार्ज होने में 6 घंटे का समय लेगी। जबकि DC चार्जर से इसे 4 घंटे में ही चार्ज किया जा सकेगा। इन बैटरी को ऑन-बोर्ड या ऑफ-बोर्ड भी रिचार्ज किया जा सकेगा। साथ ही इसमें 4.2 kW की मोटर देखने को मिलेगी। Honda PCX इलेक्ट्रिक स्कूटर करीब 1.45 लाख रूपये एक्स शोरूम की कीमत पर लॉन्च हो सकता है।

Honda PCX इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड़ 20 से 50 किमी/घंटा की होगी। जो भीड़-भाड़ वाली जगहों के लिए पर्याप्त है। होंडा का यह स्कूटर रोजमर्रा के काम करने के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। PCX इलेक्ट्रिक स्कूटर से होंडा ने ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्लोरबोर्ड, काले अलॉय व्हील्स, टेलिस्कोपिक फोर्क्स और ट्विन शॉकर्स के साथ डिस्क ब्रेक्स और सिंगल-चैनल एबीएस जैसे कई फीचर्स आ सकते हैं।

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकता है लॉन्च

आपको बता दें कि होंडा ने EICMA 2022 में एक और नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया था जिसका नाम EM1 e (ईएम1 ई) रखा गया है। यह एक ऐसा पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा जो यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। Honda EM1 e इलेक्ट्रिक स्कूटर के 2023 में ही लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा होंडा 2025 तक ग्लोबली कई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के मॉडल भी लॉन्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S23 Ultra का BMW M Edition, सिर्फ इतने ही यूजर्स खरीद पाएंगे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026