---Advertisement---

Honda ZR-V : भारत में पहली बार इन 3 यूनिक खूबियों के साथ होंडा ने पेश की कार, प्री-बुक करने से पहले जरुर जानें

Honda ZR-V : होंडा ZR-V हाइब्रिड कार को 22 मई 2026 को भारत में पेश कर दिया गया है। इसकी प्री-बुकिंग शुरु हो गई है। जानें गाड़ी में क्या कुछ नया मिला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 23, 2026 4:10 अपराह्न

Honda ZR-V
Follow Us
---Advertisement---

Honda ZR-V :  जापानी कंपनी  होंडा ने 22 मई 2026 को अपनी बेहद हाई टेक हाईब्रिड कार को पेश किया है। होंडा ZR-V एक हाईब्रिड इंजन से लैस गाड़ी है। जिसके जरिए कंपनी ने 3 यूनिक फीचर्स देकर ग्राहकों का ध्यान खींचा है। ये एक प्रीमियम 5-सीटर हाइब्रिड क्रॉसओवर SUV है। इस 5 सीटर कार में कंपनी ने ज्यादा माइलेज देने के लिए खास इंजन दिया है। होंडा Honda ZR-V की प्री-बुकिंग शुरु हो गई है। इसे 50 हजार से लेकर 1 लाख के आस-पास की टोकन मनी देकर प्री- बुक किया जा सकता है।

1-Honda ZR-V  में पहली बार मिल रहा गियर सिलेक्ट बटन

होंडा की इस कार में गियर लीवर की जगह गियर सिलेक्ट करने के लिए Drive, Reverse, Neutral और Parking जैसे मोड दिए हैं। ये सिर्फ एक बटन दबाने से काम करने लगते है। गाड़ी के नीचे सामान रखने के लिए डबल-डेकर सेंटर कंसोल दिया गया है।

2-पावर्ड टेलगेट अपने आप खुलेगा और बंद होगा

होंडा ZR-V हाईब्रिड कार की सबसे बड़ी खासियत पावर्ड टेलगेट है। खबरों की मानें तो ये भारत की पहली ऐसी गाड़ी है जिसका टेल गेट इलेक्ट्रोनिक रुप से खुलता है या फिर बंद होता है।

3-बड़ा बूट स्पेस

दूसरी लाइन की सीटों को फोल्ड करके इसका बूट स्पेस 1313 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसके दोनों साइलेंसर पाइप्स ट्विन ऑपरेशनल एग्जॉस्ट की तरह काम करता हैं।

होंडा ZR-V हाईब्रिड कार का इंजन, माइलेज और अन्य फीचर्स

Honda ZR-V स्पेसिफिकेशन
इंजन2.0-लीटर का  4-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन मिलता है। ये ईवी, हाइब्रिड मोड और इंजन मोड से लैस है। राइडर इस गाड़ी को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बनाकर चला सकता है।
पावर/टॉर्क184 PS की पावर और 315 Nm की टॉर्क को जनरेट करता है।
ट्रांसमिशनe-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल रहे हैं।
माइलेज22.79 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकती है।
स्पीड172 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
सनरुफपैनोरमिक सनरूफ मिल रहा है।
ड्राइविंग मोडECON, NORMAL और SPORT ड्राईविंग मोड्स मिल रहे हैं।
ब्रेकफ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और पीछे सॉलिड डिस्क ब्रेक मिल रहे हैं।
ब्रेकगाड़ी में ब्रेक लगते ही रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम बैटरी को चार्ज कर देता है।
सेफ्टी फीचरलेवल 2 का ADAS मिल रहा है।

 

हाइब्रिड Honda ZR-V कार की अनुमानित कीमत  और  कब तक हो सकती है डिलीवरी?

अभी तक होंडा ने अपनी हाइब्रिड Honda ZR-V कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 40 लाख से लेकर 50 लाख की संभावित एक्सशोरुम कीमत में पेश किया जा सकता है। प्री-बुकिंग के बाद इसकी डिलीवरी  जुलाई 2026 तक हो सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026

Honda City Facelift

मई 22, 2026

Honda City Facelift

मई 21, 2026

Honda ZR-V Hybrid SUV

मई 20, 2026

Skoda Epiq Electric SUV

मई 20, 2026

Tata Tiago Facelift

मई 20, 2026