---Advertisement---

TATA Punch को तगड़ा पंच मारने आ रही Hyundai Casper ! फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

Hyundai Casper Car: जापानी कंपनी Hyundai भारत में अपनी एक से बढ़कर एक कारों को पेश करती रहती है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के बाद अब Hyundai ने इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में भी कदम रख लिया है। यही कारण है कि, ग्राहकों का रूझान इस कंपनी की तरफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 12, 2023 2:46 अपराह्न | Updated: मार्च 27, 2023 5:10 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Casper Car: जापानी कंपनी Hyundai भारत में अपनी एक से बढ़कर एक कारों को पेश करती रहती है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के बाद अब Hyundai ने इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में भी कदम रख लिया है। यही कारण है कि, ग्राहकों का रूझान इस कंपनी की तरफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में इन दिनों टाटा की पंच ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। अब टाटा की इसी पंच को टक्कर देने Hyundai की Casper कार आ रही है। जिसके फीचर्स मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रहे हैं। ये एक SUV कार होगी जिसे हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL)  के द्वारा इस साल या फिर अगले साल मार्केट में पेश किया जाएगा। खबरों की मानें तो इसे  स्पोर्टी लुक के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा। खबरों की मानें तो इस कार का मुकाबला टाटा पंच और सिट्रोएन सी3 जैसी हैचबैक कारों से होगा। कैस्पर को 6-7 लाख रुपये में मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। चलिए आपको इस कार के फीचर्स के बारे में बताते हैं। इसका मुकाबला TATA Punch से है।

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे बनती हैं दुबई के शेखों की सोने की कारें और कितने गोल्ड का किया जाता है इस्तेमाल

Hyundai Casper Car के फीचर्स

डिजाइन 3.59 मीटर लंबी, 1.59 मीटर चौड़ी और 1.57 मीटर ऊंची
लुकफ्रंट में सिंगल स्लेट ग्रिल, राउंड शेप हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और लोअर बंपर में एलईडी रिंग/ अग्रेसिव बंपर, सिल्वर फिनिश स्किड प्लेट और वाइड एयर डैम
फीचरडुअल टोन रूफ टेल्स, मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्ज, स्क्वैरिश व्हील
इंटिरियर8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील्ज, कीलेस एंट्री, कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, रिवर्स पार्किंग कैमरा और डुअल एयरबैग्स
सेफ्टीडुअल एयरबैग्स
इंजन1.1 लीटर और 1.2 लीटर का नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
पावर82 बीएचपी तक की पावर
ट्रांसमिशन ऑप्शन 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन 
कीमत6 से 7 लाख

Hyundai Casper Car एक छोटी SUV कार के साथ मार्केट में दस्तक दे सकती है। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिल सकते हैं। इस कार का मुकाबला टाटा पंच से हो सकता है। अगर अभी तक आपने कोई नई कार नहीं खरीदी है और खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। क्योंकि इस कार को इसी साल 2023 में लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: लेखिका तस्लीमा नसरीन का इस्लामिक कट्टरपंथियों पर तंज, बोली- ‘ अल्लाह की दी सजा है! Turkey Earthquake’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026