---Advertisement---

Hyundai Creta: बेस्ट सेलिंग SUV! ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, धांसू ADAS फंक्शन्स; माइलेज पर हो सकते हैं फिदा

Hyundai Creta: हुंडई मोटर्स की धांसू एसयूवी देश की बेस्ट सेलिंग SUV बनी है। इसमें ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, धांसू ADAS फंक्शन्स मिलते हैं। इसकी माइलेज पर आप फिदा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 14, 2025 12:40 अपराह्न

Hyundai Creta
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta: कार बाजार में एसयूवी की सबसे ज्यादा मांग बनी हुई है। फुल साइज एसयूवी हो या फिर मिड साइज एसयूवी। इसके अलावा आजकल माइक्रो और कॉम्पैक्ट एसयूवी का भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। अगर आप इन दिनों अपनी छोटी कार की बजाय बड़ी गाड़ी घर लाने की सोच रहे हैं, तो हुंडई क्रेटा पर आंख बंद करके दांव लगाया जा सकता है।

इसके पीछे की वजह साफ है कि यह एसयूवी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की बेस्ट सेलिंग SUV है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हुंडई की इस एसयूवी ने बीते वित्तीय वर्ष में 194871 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। Creta Mileage Diesel काफी दमदार मानी जाती है। क्रेटा माइलेज डीजल वेरिएंट में लोगों को काफी रास आ सकती है।

Hyundai Creta में धूम मचाते हैं ये हाईटेक फीचर्स

मालूम हो कि इस साल जनवरी में हुंडई मोटर्स इंडिया ने हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया था। इसके बाद भी हुंडई क्रेटा आईसीई वेरिएंट की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कार मेकर ने इस एसयूवी में काफी कमाल के फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, डैशबोर्ड सेंट्रल कंसोल, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, एप्पल कार प्ले और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर जैसी दमदार खूबियां मिलती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Creta Mileage Diesel 17KMPL आ सकती है। क्रेटा माइलेज डीजल 20KMPL के ऊपर जा सकती है।

स्पेक्सहुंडई क्रेटा
इंजन1493cc का डीजल इंजन
पावर114bhp
टॉर्क250nm
ट्रांसमिशनमैन्युअल और ऑटोमैटिक
माइलेज17.4 से 21.8KMPL

हुंडई क्रेटा में मिलते हैं धांसू ADAS फंक्शन्स

इन दिनों एसयूवी लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको भी कार के सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में Hyundai Creta में काफी आकर्षक सेफ्टी खूबियां देखने को मिलती हैं। कार मेकर ने इसमें सेफ्टी के लिए धांसू ADAS फंक्शन्स जोड़े हैं। इसमें 6 एयरबैग्स, वीएसएम, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह गाड़ी अभी तक NCAP या किसी भी एजेंसी द्वारा क्रैश टेस्ट में शामिल नहीं हुई है। हालांकि, फिर भी काफी लोग हुंडई क्रेटा की सेफ्टी पर भरोसा करते हैं।

इसमें 1493cc का डीजल इंजन आता है। यह 114bhp की ताकत और 250nm का टॉर्क पैदा करते हैं। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। उधर, Creta Mileage Diesel ऑटोमैटिक वेरिएंट में 19KMPL तक जा सकती है। क्रेटा माइलेज डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट में काफी धूम मचाती है। हालांकि, गाड़ी की माइलेज ड्राइवर पर निर्भर करती है कि वह किस तरह से कार को चलाता है। ऐसे में माइलेज में अंतर देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026