---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: टोयोटा रश कार चलाते हुए Rohit Sharma ने की जमकर मस्ती, खासियत जानकर खरीदने का करेगा मन

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच इन दिनों विंडसर पार्क डॉमिनिका में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत ने वेस्ट इंडीज की पहली पारी 150 रनो पर समेट दी है। भारतीय टीम की स्थिति इस मैच में काफी मजबूत दिखाई दे रही है। अब ऐसे में इन दिनों एक ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 13, 2023 12:54 अपराह्न

rohit-sharma-drives-toyota-rush-
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच इन दिनों विंडसर पार्क डॉमिनिका में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत ने वेस्ट इंडीज की पहली पारी 150 रनो पर समेट दी है। भारतीय टीम की स्थिति इस मैच में काफी मजबूत दिखाई दे रही है। अब ऐसे में इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रही हे जिसमे कप्तान रोहित शर्मा टोयोटा रास कार ड्राइव करते हुए देखे जा सकते है।

क्या है टोयोटा रश कार ?

टोयोटा रश कार को मिनी फॉर्च्यूनर भी कहा जाता है। हालांकि यह कार अभी भारत में लांच नहीं की गयी है। जिस टोयोटा रश कार को रोहित शर्मा चला रहे हैं वह लेटेस्ट वर्जन नहीं है। इस कार की एक बड़ी खासियत यह है की यह पूरी तरह लक्ज़री सुविधाओं से लैश है। इस कार के अंदर LED हेडलैम्प ,ऑटो एयर कंडीशनिंग स्मार्ट एंट्री और स्मार्ट सिस्टम जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं ।

ये भी पढ़ें :Celebs Debut On OTT: शाहिद ही नहीं इन सितारों ने भी ओटीटी पर किया धमाकेदार डेब्यू, एक की सीरीज ने तो बना दिए रिकॉर्ड

पहली पारी में मजबूत भारतीय टीम

रोहित शर्मा कि कप्तानी वाली भारतीय टीम पहली पारी में मजबूत्त स्थिति में दिखाई पड़ रही है। भारत ने बिना विकेट खोये अबतक कुल 80 रन बना लिए हैं। इससे पहले कल(12 जुलाई) वेस्ट इंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाये थें । भारतीय गेंदबाजों कि शानदार गेंदबाजी के आगे वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

ये भी पढ़ें :Asia Cup 2023: भारतीय टीम एशिया कप खेलने नहीं जायेगी पाकिस्तान, अरुण धूमिल ने की पुष्टि

अश्विन का कमाल

भारत वेस्ट इंडीज सीरीज के दौरान भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट अपने नाम किये। सबसे ख़ास बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने तेजनारायण चंद्रपाल का विकेट भी लिया। आर अश्विन ने 2011 वेस्ट इंडीज दौरे पर तेजनारायण के पिता शिवनारायण चंद्रपाल का भी विकेट लिया था। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। आर अश्विन ने इस दौरान अपने करियर के 700 विकेट भी पूरे कर लिए ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026