---Advertisement---

Kia EV6 vs Hyundai Ioniq 5 किस कार की ड्राइविंग रेंज है बेहतर, जानिए किसमें मिलता है फास्ट चार्जिंग का फीचर

Kia EV6 vs Hyundai Ioniq 5: भारत में ईवी गाड़ियों का चलन और मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। कई दिग्गज कंपनियां अपने दमदार वाहनों को लॉन्च करने की जोरदार तैयारी कर रही हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक ऑटो मार्केट में पहले से ही काफी शानदार मॉडल मौजूद हैं। ऐसे में आज जानिए Kia EV6 vs Hyundai Ioniq ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 28, 2023 11:52 पूर्वाह्न

Kia EV6 vs Hyundai Ioniq 5
Follow Us
---Advertisement---

Kia EV6 vs Hyundai Ioniq 5: भारत में ईवी गाड़ियों का चलन और मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। कई दिग्गज कंपनियां अपने दमदार वाहनों को लॉन्च करने की जोरदार तैयारी कर रही हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक ऑटो मार्केट में पहले से ही काफी शानदार मॉडल मौजूद हैं। ऐसे में आज जानिए Kia EV6 vs Hyundai Ioniq 5 में से किस कार में क्या अंतर है और कौन सी कार बेहतर है।

Kia EV6

साउथ कोरिया की कार बनाने वाली कंपनी किआ मोटर्स एक के बाद एक जबरदस्त कार को उतारने की तैयारी कर रही है। ऐसे में Kia EV6 एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार है। ये कार 5 कलर ऑप्शन के साथ आती है और इसके दो वेरिएंट हैं। GT Line (RWD) और GT Line (AWD) शामिल है। इस कार में 77.4kWh बैटरी का पैक दिया गया है। ये कार सिंगल चार्ज पर 708km की रेंज का दावा करती है। इसका RWD वेरिएंट 223bhp की ताकत और 350nm का टॉर्क पैदा करता है। ये कार 7.3 सेकंड में ही 100km की रफ्तार हासिल कर लेती है। इस कार में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिक सनरूफ और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 60.95 लाख रुपये है और इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 65.95 लाख रुपये है।

फीचर्सKia EV6
बैटरी77.4kWh
रेंज708km
ताकत223bhp
टॉर्क350nm

ये भी पढ़ें: हाईटेक वॉयस कमांड फीचर के साथ आई TVS Raider 125 Special Edition, पेट्रोल पंप ढूंढने में होगी आसानी

Hyundai Ioniq 5

हुंडई की ये एक शानदार इलेक्ट्रिक कार है। इसमें एलईडी हैडलैंप्स और 20 इंच  के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इस कार में एक्टिव एयर फ्लैप मिलता है। इसमें 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें 8 स्पीकर्स के साथ क्लाईमेट कंट्रोल जैसा फीचर दिया गया है। इस कार को ग्लोबल मॉड्यूल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इस कार में 72.6kWH की बैटरी पैक दी है। ये कार सिंगल चार्ज पर 631km की रेंज देती है। ये कार 350kW डीसी फास्ट चार्जर से सिर्फ 18 मिनट में ही 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 45.95 लाख रुपये है।

फीचर्सHyundai Ioniq 5
बैटरी72.6kWH
रेंज631km
ताकत214.56 Bhp
टॉर्क350nm

किसी भी इलेक्ट्रिक कार को खरीदने से पहले अपना बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें। यहां पर सिर्फ जानकारी के लिए दो कारों के बीच अंतर किया गया है। इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: यूनिक डिजाइन वाले Equator 0.75 टन के पोर्टेबल Inverter AC को खरीदने का शानदार मौका, मिल रही 41 फीसदी की छूट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026