---Advertisement---

जल्द बाजारों में दस्तक देगी 7 मिनट में 80 फीसदी चार्ज होने वाली Kia EV9, जानें कैसी होगी डिजाइन और क्या हैं फीचर्स

अगर आप किआ ईवी 9 खरीदने का विचार बना रहे हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि कंपनी ने ऑफिशियल जानकारी दी है जिसमें उन्होंने बताया है कि वे इस कार की डिजाइन को 15 मार्च को अनवील करने वाले हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 4, 2023 12:49 अपराह्न | Updated: मार्च 4, 2023 4:55 अपराह्न

Kia EV 9
Follow Us
---Advertisement---

Kia EV 9: देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अधिकतर इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किया ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Kia EV 9 को पेश कर दिया है। Kia EV 9 को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने ट्विटर के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी है। अगर आप भी Kia EV 9 खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स आदि की जानकारी देने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

15 मार्च को डिजाइन की जाएगी रिवील

किया की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी कार Kia EV 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आदि की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं लेकिन कंपनी की तरफ से एक ऑफिशियल जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि इस कार का फुल डिजाइन 15 मार्च को अनवील किया जाएगा।

क्या हैं अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स

अगर इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बता दें कि Kia EV 9 को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक में बाजारों में उतारा जा सकता है जो ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी। किआ के ग्लोबल प्रोडक्ट लाइनअप EV9 को EV6 कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर से ऊपर रखा जाएगा। इसमें 64kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। इसे 20 से 80 फीसदी चार्ज करने में मात्र 7 मिनट का समय लगेगा। इसे डुअल मोटर सेटअप और 4WD ( फॉर व्हील ड्राइव) ड्राइवट्रेन सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। इसके निचले वेरिएंट सिंगल मोटर ट्रांसफरिंग पॉवर के साथ आ सकता है।

क्या है कीमत?

अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो बता दें कि इसकी अनुमानित कीमत 80 लाख रुपए है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी की तरफ से ट्विटर पर एक पोस्ट की गई है जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि इस कार की पूरी डिजाइन 15 मार्च को दिखाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: SAMSUNG 32 Inch LED Tizen Smart TV को 2490 रुपये में मंगाए, मौका हाथ से न जाने दें

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026