---Advertisement---

Kia Seltos Hybrid: प्रीमियम डिजाइन और जबरदस्त अपग्रेड्स के साथ चुरा लेगी आपका दिल, सेफ्टी के मामले में होगी सेगमेंट बेस्ट SUV; जानें लीक्स

Kia Seltos Hybrid: कार बाजार में हाइब्रिड गाड़ियों की मांग में इजाफा हो रहा है। ऐसे में किआ सेल्टोस हाइब्रिड एसयूवी में दमदार परफॉर्मेंस और धाकड़ फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 2, 2026 5:09 अपराह्न

Kia Seltos Hybrid
Follow Us
---Advertisement---

Kia Seltos Hybrid: कार बाजार में इन दिनों कॉम्पैक्ट गाड़ियों की काफी डिमांड है। इस साल के 3 महीने गुजर चुके हैं, मगर बाकी बचे हुए 9 महीने में कई शानदार कारें लॉन्च हो सकती हैं। इसमें इंडिया की लोकप्रिय एसयूवी किआ सेल्टोस भी शामिल है। जी हां, जैसा कि कार मार्केट में फेसलिफ्ट का दौर चल रहा है, तो इसमें किआ मोटर इंडिया भी अपनी धांसू गाड़ी नए कलेवर के साथ लाने की तैयारी कर रही है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि किआ सेल्टोस हाइब्रिड एसयूवी में फ्यूल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर को सम्मिलित किया जा सकता है।

किआ सेल्टोस हाइब्रिड एसयूवी का लुभावना डिजाइन और दमदार फीचर्स

ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी किआ सेल्टोस हाइब्रिड एसयूवी में काफी तगड़ा लुक देखने को मिल सकता है। कंपनी इसके फ्रंट में नई बोल्ड ग्रिल, नया स्टाइलिश बंपर, एलईडी डीआरएलएस दिया जा सकता है। वहीं, रियर में एलईडी कनेक्टिड टेललाइट, नया बंपर और रियर स्पॉइलर आ सकता है। कंपनी इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील्स जोड़ सकती है, जोकि ट्यूबलैस तकनीक के साथ आ सकते हैं। इसमें बड़ा और स्टाइलिश पैनॉरमिक सनरुफ भी जोड़ा जा सकता है।

वहीं, इसके इंटीरियर की बात करें, तो इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वेंटिलेटिड सीट्स, रियर एसी वेंट्स, पावर विंडो, वायरलेस तकनीक के साथ एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, दमदार स्पीकर के साथ साउंड सिस्टम और एंबियंट लाइटिंग जैसी प्रीमियम खूबियां भी देखने को मिल सकती हैं। गाड़ी के अंदर आरामदायक सीट्स के लिए एडवांस सीटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। कार की अपहोल्स्ट्री को नई थीम के साथ लाने की योजना है, जोकि यात्रियों को बढ़िया एहसास कराएगी।

किआ सेल्टोस हाइब्रिड में कैसा होगा पावरट्रेन?

उधर, किआ सेल्टोस हाइब्रिड की सुरक्षा की बात करें, तो बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें काफी सुधार के साथ हाईटेक सेफ्टी खूबियों को शामिल कर सकती है। इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएएस सुइट को भी जोड़ा जा सकता है।

वहीं, इसके पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर का डीजल टर्बो इंजन और 1.6 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर सिस्टम आ सकता है। यही इसका हाइब्रिड वर्जन हो सकता है, जोकि अच्छी पावर के साथ दमदार फ्यूल एफिशियंसी आ सकती है।

क्या है संभावित लॉन्च और प्राइस डिटेल

कुछ अन्य लीक्स के मुताबिक, किआ सेल्टोस हाइब्रिड एसयूवी अगस्त तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। इसका संभावित प्राइस 11 से 20 लाख रुपये के करीब रखा जा सकता है। हालांकि, अभी तक कार निर्माता ने इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026