---Advertisement---

Kia Sonet के इस वेरिएंट में मिला धांसू फीचर, अब पहले से ज्यादा वैल्यूबल हुई SUV! खरीदने से पहले जानें कीमत

Kia Sonet HTK+: साउथ कोरिया की कार कंपनी किआ मोटर्स ने अपनी मशहूर एसयूवी सोनेट के एक वेरिएंट एचटीकेप्लस में इलेक्ट्रिक सनरूफ फीचर को जोड़ा है। इस वजह से कार की वैल्यू भी बढ़ गई है। जानें क्या है इसकी कीमत और इसकी सारी खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 28, 2023 4:43 अपराह्न

Kia Sonet
Follow Us
---Advertisement---

Kia Sonet HTK+: भारतीय बाजार में अच्छी पकड़ रखने वाली किआ मोटर्स ने अपनी फेमस एसयूवी कार किआ सोनेट (Kia Sonet) में एक जबरदस्त फीचर एड किया है। किआ ने Sonet HTK+ वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरुफ की खूबी को जोड़ा है। इसके साथ ही सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी अब शानदार कार हो गई है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक साइट पर बताया है कि Kia Sonet Smartstream G1.2 HTK+ वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरुफ को जोड़ा गया है।

Kia Sonet HTK+ वेरिएंट को मिला इलेक्ट्रिक सनरूफ

बताया जा रहा है कि इस प्रीमियम कार में काफी समय से इलेक्ट्रिक सनरूफ फीचर की मांग की जा रही थी। ऐसे में कंपनी ने इस फीचर को देकर इस कार की वेल्यू को और बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि Kia Sonet Smartstream G1.2 HTK+ वेरिएंट में 1.2 लीटर का स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 83bhp की ताकत और 115nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

Kia Sonet Smartstream G1.2 HTK+ वेरिएंट के फीचर्स

Kia Sonet Smartstream G1.2 HTK+ वेरिएंट के फीचर्स की बात करें तो इसमें 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऐपल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल, 4 स्पीकर, प्रोजेक्टर फॉग लैंप, पुश बटन स्टार्ट और ऑटोमेटिक हैडलैंप्स दिए गए हैं। कार के फ्रंट में मस्कुलर लुक और रियर में सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।

फीचर्सKia Sonet HTK+
इंजन1.2 लीटर
ताकत83bhp
टॉर्क115nm

Kia Sonet Smartstream G1.2 HTK+ वेरिएंट की कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किआ मोटर्स ने किआ सोनेट को सितंबर 2020 में लॉन्च किया था। ऐसे में कंपनी ने बताया है कि इस दौरान अभी तक इस कार की 3.30 लाख यूनिट्स बिक चुकी है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 9.64 लाख रुपये है। वहीं, इंडियन मार्केट में इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वैन्यू और महिंद्रा एक्सयूवी300 जैसी कारों से होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026