---Advertisement---

Kia Sorento Hybrid: 7 सीटर SUV फैमिली के लिए परफेक्ट, धांसू माइलेज के साथ मिलेंगे लग्जरी फीचर्स; कीमत जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन!

Kia Sorento Hybrid: कार बाजार में जल्द ही किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी जोरदार एंट्री ले सकती है। इसमें लुभावना स्टाइल, प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स और धाकड़ इंजन देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 27, 2026 1:20 अपराह्न

Kia Sorento Hybrid
Follow Us
---Advertisement---

Kia Sorento Hybrid: कार बाजार में इन दिनों एसयूवी का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। साथ में अगर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिल जाए, तो क्या बात है। तो आपको कैसा लगा? बढ़िया है ना? जी हां, कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया गया है कि किआ मोटर्स इंडिया अगले कुछ सालों को लेकर बड़ा प्लान बना रही है। ऐसे में साउथ कोरिया की कार निर्माता जल्द ही अपनी धांसू हाइब्रिड एसयूवी उतारने की तैयारी बना रही है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अपकमिंग किआ सोरेंटो हाइब्रिड गाड़ी की काफी धूम देखने को मिल रही है।

किआ सोरेंटो हाइब्रिड में डिजाइन और खूबियां उड़ाएंगे गर्दा

ताजा रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो दावा किया जा रहा है कि किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी में काफी आकर्षक एक्सटीरियर मिलने की उम्मीद है। कार मेकर इसमें फ्रंट ग्रिल को बोल्ड रख सकती है। साथ ही आकर्षक स्टाइल में बंपर प्रीमियम फील दे सकता है। इसमें वर्टिकल एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप, डीआरएलएस के साथ शार्प मॉडर्न लुक किसी को भी दीवाना बना सकता है। इसके अलावा, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, रुफ रेल्स और ब्लैक फिनिश देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर यह गाड़ी टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसा दमदार स्लीक लुक प्रदान कर सकती है।

वहीं, इसके इंटीरियर की बात करें, तो इसमें 12.3 इंच की कर्व्ड स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, ऑटो एयर प्यूरीफायर, एबियंट लाइटिंग, सीट्स पर प्रीमियम स्टिचिंग, 7 सीटर सिटिंग सिस्टम, मॉडर्न डैशबोर्ड, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, बोस साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसी खूबियां देखने को मिल सकती हैं। इस गाड़ी में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स और हाईटेक एडीएएस सुइट मिलने की संभावना है।

किआ सोरेंटो हाइब्रिड में मिल सकती है जानदार परफॉर्मेंस

उधर, कई अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी में 1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। इससे गाड़ी कम पेट्रोल खर्च में अधिक माइलेज प्रदान कर सकती है। यह 240hp की ताकत और 170Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प आने का अनुमान है।

क्या होगी कीमत और लॉन्च डिटेल?

वहीं, किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी की कीमत की बात करें, तो इसका शुरुआती दाम 28 लाख रुपये एक्सशोरूम रह सकता है। जबकि टॉप मॉडल 35 लाख रुपये एक्सशोरूम तक जाने की उम्मीद है। कार निर्माता इस गाड़ी को अगस्त तक भारतीय बाजार में उतार सकती है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026