---Advertisement---

KTM 350 Duke: युवाओं को लुभाएगी अपकमिंग नेकेड स्पोर्ट्स बाइक, हाईफाई फीचर्स और तगड़ी परफॉर्मेंस के साथ जल्द लेगी एंट्री!

KTM 350 Duke: देश में स्ट्रीटफाइटर सेगमेंट में केटीएम कंपनी जल्द ही बड़ा धमाका कर सकती है। आगामी केटीएम 350 ड्यूक मोटरसाइकिल एग्रेसिव स्टाइलिंग के साथ तहलका मचा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 11, 2026 5:35 अपराह्न

KTM 350 Duke
Follow Us
---Advertisement---

KTM 350 Duke: जब भी स्टाइल के साथ स्ट्रीटफाइटर स्पोर्टी बाइक का नाम लिया जाएगा, तो उसमें केटीएम कंपनी की ड्यूक मोटरसाइकिलों का नाम जरूर शामिल होगा। यह बाइक्स अपनी एग्रेसिव स्टाइलिंग और दमदार पिकअप के लिए काफी लोकप्रिय हैं। केटीएम की मोटरसाइकिल अपने सेगमेंट में काफी फास्ट मानी जाती है। ऐसे में दो पहिया वाहन कंपनी ने एक बार फिर युवाओं को लुभाने की तैयारी कर ली है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी 350सीसी सेगमेंट में एक पावरफुल बाइक पेश कर सकती है। आगामी बाइक केटीएम 350 ड्यूक की लीक्स सामने आई हैं, जिसनें इंटनरेट पर तहलका मचा दिया है।

केटीएम 350 ड्यूक युवाओं में लुभाने में होगी कामयाब?

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग केटीएम 350 ड्यूक मोटरसाइकिल को 250सीसी और 390सीसी के बीच गैप को भरने के लिए लाया जाएगा। ऑस्ट्रियन बाइक निर्माता अपनी आगामी मोटरसाइकिल में डिजाइन को युवाओं को ध्यान में रखकर विकसित कर सकती है। ऐसे में इसमें एग्रेसिव ड्यूक स्टाइल ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। इसमें शार्प लुक के साथ फ्यूल टैंक और एलईडी हेडलैंप जोड़े जा सकते हैं। कंपनी इसे नेकेड स्पोर्ट्स बाइक के तौर पर उतारने की योजना बना रही है। बाइक का वजन कम होने की उम्मीद है, इसमें राइडर्स को एग्रेसिव स्टांस देखने को मिल सकता है।

वहीं, इस अपकमिंग बाइक की टेक खूबियों की बात करें, तो इसमें अनेकों स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसमें फुल डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले, राइड-बाय-वायर, ड्यूल चैनल एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसी प्रीमियम खूबियां मिलने की प्रबल संभावना है।

केटीएम 350 ड्यूक बाइक में मिल सकता है धाकड़ इंजन

उधर, केटीएम 350 ड्यूक मोटरसाइकिल के पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 350सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिल सकता है। कंपनी इसे बीएस-6 एमिशन नॉर्म्स के साथ कम कार्बन उत्सर्जन करने वाली क्षमता देखने को मिल सकती है। इसमें मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ नियंत्रित बैलेंस और धाकड़ परफॉर्मेंस देखने को मिल सकता है। इस बाइक का मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 और केटीएम 250 ड्यूक जैसी मोटरसाइकिलों से हो सकता है।

कब दस्तक देगी धाकड़ बाइक, क्या है अनुमानित कीमत?

वहीं, कुछ हालिया लीक्स की मानें, तो केटीएम 350 ड्यूक बाइक अप्रैल के आखिर तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। इसका दाम 2.60 लाख रुपये एक्सशोरूम निर्धारित करने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी सटीक जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही सामने आ पाएगी, तब तक के लिए ग्राहकों को इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra Scorpio N Facelift

अप्रैल 11, 2026

Tata Safari Prices Hiked

अप्रैल 10, 2026

Royal Enfield Flying Flea C6

अप्रैल 10, 2026

2026 Tata Nexon

अप्रैल 9, 2026

Volkswagen Taigun Facelift

अप्रैल 9, 2026

Royal Enfield Electric Bike

अप्रैल 8, 2026